1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

FBI डायरेक्टर काश पटेल की खुली पोल, ‘ऑफिस से ज्यादा नाइट क्लब में बिता रहे समय…’ साथी ने लगाए आरोप

Kash Patel Controversy: एफबीआई निदेशक काश पटेल पर काम के लिए गंभीर ना होने के आरोप लगाते हुए उनके साथी ने कहा, 'वह अपने कार्यालय से ज्यादा समय नाइट क्लबों में बिता रहे हैं।'

less than 1 minute read
Google source verification

भारत

image

Devika Chatraj

May 05, 2025

भारतीय मूल के FBI डायरेक्टर काश पटेल (Kash Patel) पर सनसनीखेज आरोप लगे हैं। पूर्व FBI सहायक निदेशक फ्रैंक फिग्लियुजी ने दावा किया है कि काश पटेल अपने कार्यालय से ज्यादा समय नाइट क्लबों में बिता रहे हैं। इस खुलासे ने अमेरिकी जांच एजेंसी के मुख्यालय में हलचल मचा दी है और पटेल की अनुपस्थिति को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं।

सहयोगी ने लगाए गंभीर आरोप

फिग्लियुजी ने कहा कि काश पटेल की नाइट क्लबों में मौजूदगी FBI मुख्यालय में उनके कामकाज से कहीं ज्यादा चर्चा में है। उन्होंने आरोप लगाया कि पटेल की अनुपस्थिति से जांच एजेंसी के संचालन पर सवाल उठ रहे हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर भी इस खबर ने जोर पकड़ा है, जहां कई यूजर्स ने पटेल के व्यवहार पर तंज कसे हैं।

कौन हैं काश पटेल?

काश पटेल को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने FBI का निदेशक नियुक्त किया था। भारतीय मूल के इस अधिकारी को ट्रंप प्रशासन में कई महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाने का अनुभव है। हालांकि, उनके नाइट क्लब विवाद ने उनकी विश्वसनीयता पर सवाल उठाए हैं।

विवादों में घिरे पटेल

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पटेल की नाइट क्लबों में मौजूदगी की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। कुछ X पोस्ट्स में इसे लेकर मजाकिया टिप्पणियां भी की गई हैं।

FBI ने साधी चुप्पी

इस मामले पर FBI की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। हालांकि, विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह के आरोप पटेल की छवि और FBI की कार्यप्रणाली पर असर डाल सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Starbase Texas City: मस्क को मिला ‘अपना शहर’, खुद के चलेंगे ‘कानून’, जानिए कैसे कानूनी तरीके से बोका चीका बना स्टारबेस

Story Loader