6 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

NATO में शामिल हुआ Finland, बना 31वां मेंबर

Finland In NATO: काफी समय से फिनलैंड की नाटो का सदस्य बनने की कवायद चल रही है। पर आखिरकार फिनलैंड को इसमें सफलता मिल ही गई है। फिनलैंड अब ऑफिशियली नाटो में शामिल हो गया है।

2 min read
Google source verification
finland_joins_nato.jpg

Finland joins NATO

फिनलैंड (Finland) यूरोप (Europe) में एक छोटा सा देश है। पिछले काफी समय से फिनलैंड नाटो (NATO) में शामिल होने की कोशिश में लगा हुआ है। नाटो यानी कि नॉर्थ अटलांटिक ट्रीटी ऑर्गेनाइज़ेशन (North Atlantic Treaty Organization) 30 देशों का एक ऐसा ग्रुप है जो सैन्य मामलों में एक-दूसरे की मदद करता है। पर अब नाटो में सिर्फ 30 मेंबर ही नहीं रहे। अब नाटो में 31वां देश भी शामिल हो गया है। नाटो में शामिल होने की लंबी कवायद में फिनलैंड को आख़िरकार सफलता मिल ही गई है।


नाटो का ऑफिशियल मेंबर बना फिनलैंड

आखिरकार फिनलैंड अब नाटो का ऑफिशियल मेंबर बन गया है। काफी समय से नाटो में शामिल होने की कोशिश में लगे फिनलैंड की मेहनत आख़िरकार रंग लाई और फिनलैंड अब नाटो में 31वें मेंबर देश के रूप में शामिल हो गया है। बेल्जियम (Belgium) के ब्रसेल्स (Brussels) शहर स्थित नाटो के मुख्यालय पर पुराने सभी मेंबर देशों के झंडों के साथ अब फिनलैंड का झंडा भी फहराएगा।


यह भी पढ़ें- Hush Money Case Timeline: क्या है डोनाल्ड ट्रंप और स्टॉर्मी डेनियल्स का हश मनी मामला, जानिए पूरी डिटेल्स

कुछ समय पहले ही तुर्की से मिली थी मंज़ूरी


नाटो में किसी भी नए मेंबर के शामिल होने के लिए मौजूदा सभी मेंबर देशों से मंज़ूरी मिलनी ज़रूरी है। फिनलैंड को दूसरे देशों से मंज़ूरी तो पहले ही मिल गई थी, बस तुर्की की ही मंज़ूरी बाकी थी। पर पिछले महीने तुर्की के राष्ट्रपति ने भी फिनलैंड के नाटो में शामिल होने को ग्रीन सिग्नल दे दिया। इसके बाद फिनलैंड की नाटो का मेंबर बनने की राह पूरी तरह से साफ हो गई और अब फिनलैंड भी नाटो का ऑफिशियल मेंबर बन गया है।

रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद नाटो में शामिल होने की मांग हुई तेज़

पिछले साल 24 फरवरी को रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद फिनलैंड के नाटो में शामिल होने की मांग तेज़ हो गई। फिनलैंड की बॉर्डर रूस से लगती है। ऐसे में रूस से टकराव की आशंका के चलते और इससे बचाव के लिए फिनलैंड जल्द से जल्द नाटो में शामिल होना चाहते था, जिसमें अब फिनलैंड को सफलता मिल गई है।

रूस की बढ़ सकती है टेंशन

रूस और फिनलैंड एक-दूसरे के पड़ोसी हैं। ऐसे में फिनलैंड के नाटो में शामिल होने से फिनलैंड बॉर्डर पर नाटो की सेना तैनात हो सकती है। इससे रूस की टेंशन बढ़ सकती है।

यह भी पढ़ें- पॉर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स, जिसके बयानों से पूर्व अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प हुए गिरफ्तार और दर्ज हुआ मुकदमा