
first floating city of the world Maldives tourism unique lifestyle
आज दुनिया भर में सिटी प्लानिंग, साइंस, टेक्नोलॉजी, डिजाइनिंग, आर्किटेक्ट सहित कई अन्य चीजों को लेकर कई तरह के बदलाव हो रहे हैं। खासतौर पर टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए दुनिया के कई देश लगातार टूरिज्म के क्षेत्र में नए-नए बदलाव करते रहते हैं। इसी के अंतर्गत दुनिया के सबसे मशहूर टूरिस्ट प्लेस में एक मलदीप में वहां की सरकार और डच डॉकलैंड्स मिलकर पानी में तैरती हुई फ्लोटिंग सिटी बना रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट के इस फ्लोटिंग सिटी में आप और हम जैसे लोग भी जाकर बस सकते हैं। अपना डेली का काम कर सकते हैं और घूमने-फिरने का पूरा मजा ले सकते हैं। इस फ्लोटिंग सिटी में कई लग्जरी सुविधाओं के साथ मॉडर्न लाइफस्टाइल होगी। यह फ्लोटिंग सिटी 500 एकड़ में फैली हई है, जिसमें 5 हजार घर होंगे।
पानी में तैरते शहर में होंगी कई लग्जरी सुविधाएं
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दुनिया के पहले फ्लोटिंग सिटी में मकानों का पहला ब्लॉक इसी महीने तैयार हो जाएगा, जिसमें कई लग्जरी सुविधाएं मौजूद रहेंगी। इस फ्लोटिंग सिटी में होटल्स, दुकान, रेस्टोरेंट भी होंगे। इस सिटी में बिजली सप्लाई के लिए अपना खुद का एक अलग स्मार्ट ग्रिड होगा। यह सिटी एक बड़े शिप की तरह न बनाकर अलग-अलग ब्लॉक्स के रूप में बनाई जा रही है। इसके साथ ही समुद्र के लहरों के असर को कम करने के लिए सिटी के आस-पास अलग-अलग इलाकों में नेचुरल कोराल डेवलप किए जा रहे हैं, जो लहरों के लिए ब्रेकर की तरह काम करेंगे।
इस फ्लोटिंग सिटी तक कैसे पहुंच सकेंगे लोग
लोगों को इस फ्लोटिंग सिटी तक पहुंचने के लिए सबसे पहले मालदीव की राजधानी माले पहुंचना होगा। इसके बाद वहां से वोट के जरिए फ्लोटिंग सिटी तक पहुंचा जा सकेगा, जिसमें महज 15 मिनट का ही समय लगेगा। प्राप्त जानकारी के अगले साल जनवरी 2023 से फ्लोटिंग सिटी को तैयार करने का काम बड़े स्तर में शुरू हो जाएगा, जिसे पूरी तरह से तैयार होने में 4 से 5 साल का समय लगेगा। मालदीव सरकार के प्लान के हिसाब से दुनिया की पहली फ्लोटिंग सिटी साल 2027 तक पूरी तरह से तैयार हो जाएगी।
विदेशी लोग भी ले सकेंगे घर
मालदीप में बन रहे इस फ्लोटिंग सिटी में विदेशी लोग भी घर खरीद सकते हैं। इसके लिए उन्हें रेसिडेंट परमिट हासिल करना होगा। समुद्र के बीचो बीच बन रहे इस सिटी में मॉडर्न लाइफस्टाइल के साथ ही प्राकृतिक जीवनशैली का मिश्रण भी देखने को मिलेगा।
Published on:
08 Aug 2022 11:45 am
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
