
Floods in Vietnam (Representational Photo)
एशिया के कई देशों में इस समय मानसून (Monsoon) की वजह से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। कई देशों में जगह-जगह भारी बारिश और बाढ़ की वजह से लोगों के हाल बेहाल हैं। इन देशों में विएतनाम (Vietnam) भी शामिल है। वियतनाम के उत्तरी प्रांत डिएन बिएन में पिछले कुछ दिन में मूसलाधार बारिश होने से कुछ जगहों पर बाढ़ आ गई है। बाढ़ की वजह से प्रभावित क्षेत्रों में लोगों का बुरा हाल है।
वियतनाम के डिएन बिएन प्रांत में आई बाढ़ की वजह से अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है। लोकल मीडिया एजेंसी ने इस बारे में जानकारी दी।
बाढ़ की वजह से वियतनाम के डिएन बिएन प्रांत में 3 लोग अभी भी लापता है। रेस्क्यू टीम लापता लोगों की तलाश कर रही है।
बाढ़ की वजह से प्रभावित क्षेत्र में करीब 60 घरों को नुकसान पहुंचा है। ये घर या तो बह गए या क्षतिग्रस्त हो गए। जगह-जगह सड़कों पर पानी भर गया, जिससे यातायात भी प्रभावित हुआ है।
विएतनाम में बाढ़ की वजह से कई लोग विस्थापित हो गए हैं। घरों को नुकसान पहुंचने की वजह से इन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।
Updated on:
02 Aug 2025 02:29 pm
Published on:
02 Aug 2025 02:29 pm
