22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तंज़ानिया में बाढ़ का कहर, 20 से ज़्यादा लोगों की मौत

Tanzania Floods: तंज़ानिया में बाढ़ ने कहर मचा रखा है। इस वजह से जान-माल का भी नुकसान हो रहा है।

less than 1 minute read
Google source verification
tanzania_floods.jpg

Floods in Tanzania

मौसम कब पलटी मार जाए इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। और जब मौसम ज़रूरत से ज़्यादा बिगड़ता है तब उसका कहर भी जमकर टूटता है जिसका लोगों पर काफी बुरा असर पड़ता है। ऐसा ही कुछ इस समय तंज़ानिया (Tanzania) में देखने को मिल रहा है। तंज़ानिया पूर्वी अफ्रीका में स्थित एक देश है और भारी बारिश के बाद इस समय बाढ़ से जूझ रहा है। बाढ़ का असर उत्तरी तंज़ानिया के मन्यारा (Manyara) क्षेत्र में पड़ रहा है जहाँ लोगों को इस वजह से काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है।


20 से ज़्यादा लोगों की मौत

तंज़ानिया के मन्यारा क्षेत्र में भारी बारिश के बाद आई बाढ़ से अब तक 20 से मौत हो चुकी है। सरकारी हेल्थ मिनिस्ट्री ने इस बारे में जानकारी दी।


कई घरों और इमारतों को भी पहुंचा नुकसान

तंज़ानिया के मन्यारा में बाढ़ की वजह से कई घरों और इमारतों को भी नुकसान पहुंचा है। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

यातायात हुआ प्रभावित

तंज़ानिया के मन्यारा में बाढ़ से यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। सड़कों पर पानी भरा होने से लोगों को बाहर निकलने में भी परेशानी हो रही है।

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान में बढ़ा आतंकवाद, नवंबर में 34% हुआ इजाफा