
Florida biologists caught the largest Burmese python ever, know its weight and length
Python: यू तो दुनियाभर में सापों की हजारों प्रजातियां पाई जाती हैं लेकिन उसमें से कुछ ही प्रजातियां सबसे ज्यादा खतरनाक होती हैं। सापों की सबसे ज्यादा खतरनाक प्रजातियों में अजगर का भी नाम शामिल है। यह पृथ्वी पर पाए जाने वाले सबसे लंबे सांप की प्रजाति है। लोग बड़े अजगरों को देखकर हैरान होते हैं। कई अजगर तो इतने बड़े होते हैं कि वह हिरण, बकरी, बैल जैसे कई बडे़ जानवरों को भी निगल लेते हैं। वहीं अमरीका के फ्लोरिडा राज्य में जीवविज्ञानियों ने अब तक के सबसे बड़े बर्मी अजगर को पकड़ा है।
रिपोर्ट के अनुसार इसकी लंबाई 18 फीट है, जिसका वजन 215 पाउंड (लगभग 98 किलोग्राम) दर्ज किया गया है। यह अब तक का सबसे बड़ा बर्मी अजगर बताया जा रहा है। संरक्षण एजेंसी ने प्रेस कांफ्रेंस करके बताया कि यह अजगर मादा है, जो रिकॉर्ड अंड़ो के साथ गर्भवती भी है। इसके साथ ही एजेंसी ने बताया कि शोधकर्ताओं को उसके शव का परीक्षण करते हुए अजगर के पेट से 122 विकासशील अंडे मिले हैं।
पारिस्थितिक तंत्र को बदल रहे हैं अजगर
शोधकर्ताओं ने बताया कि बर्मी अजगर के पाचन सामग्री का आकलन किया गया, जिसमें खुर के कोर पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि पेट के अंदर मिले खुर से पता चलता है कि अजगर ने एक वयस्क सफेद पूंछ वाले हिरण को निगला था। दक्षिण पूर्व एशिया के एक शीर्ष शिकारी ने बताया कि फ्लोरिडा में जंगलो में अजगरों की भरमार है, जो देशी प्रजातियों का नास्ता करके पारिस्थितिक तंत्र को बदल रहे हैं।
देशी वन्यजीवों को बनाता है अपना शिकार
वन्यजीव जीवविज्ञानी और पर्यावरण विज्ञान परियोजना प्रबंधक इयान बार्टोजेक ने बताया कि इन मादा अजगरों में प्रजनन की क्षमता बहुत अधिक होती है, जो एवरग्लेड्स पारिस्थितिक तंत्र पर कहर बरपा रहे हैं। यह देशी प्रजातियों से खाद्य स्रोत ले रहे हैं। उन्होंने आगे बताया कि इन आक्रामक प्रजातियों को सन 1970 के दशक में एक विदेशी पालतू जानवर के रूप में अमरीका में पेश किया गया था। यह लोगों के घरों से दूर तेजी से प्रजनन करता है और जंगलों में कब्जा करने के लिए जाना जाता है। इसके आस पास देशी वन्यजीवों का ह्रास होता है।
अब तक की सबसे बड़ी मादा अजगर
जीवविज्ञानियों की टीम ने बताया कि वह 2013 से काम करना शुरू किए हैं। उन्होंने बताया कि यह अब तक की सबसे बड़ी मादा अजगर है। जीवविज्ञानियों ने बताया कि इससे पहले उन्होंने सबसे बड़ा सांप पकड़ा था, जिसका वजन 185 पाउंड (लगभग 84 किलोग्राम) था, जो उस समय फ्लोरिडा में पकड़ा गया सबसे भारी अजगर था। वहीं अभी जो अजगर पकड़ा गया है उसका वजन 215 पाउंड (लगभग 98 किलोग्राम) है।
Published on:
24 Jun 2022 04:33 pm
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
