प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के नेतृत्व में तीसरी बार सरकार बनने के बाद अब विदेश नीति पर अमल करने का धुआंधार काम शुरू हुआ है। पहले G-7 फिर यूक्रेन समिट और अब विदेश मंत्री एस जयशंकर (S. Jaishankar) देश के पड़ोसी श्रीलंका में पहुंच गए हैं। सरकार बनने के बाद एस जयशंकर की ये पहली द्विपक्षीय यात्रा है। डॉ जयशंकर अपनी इस यात्रा (Shri Lanka) के दौरान श्रीलंकाई नेतृत्व के साथ साझेदारी के व्यापक मुद्दों पर बातचीत करेंगे। विदेश मंत्री एस जयशंकर (S. Jaishankar) ने एक्स पर अपने पोस्ट में कहा , “नये कार्यकाल में अपने पहले दौरे के लिए कोलंबो पहुंचा। गर्मजोशी से स्वागत के लिए राज्य मंत्री थारका बालासूरिया और पूर्वी प्रांत के राज्यपाल एस थोंडामन का धन्यवाद। नेतृत्व के साथ मेरी बैठकों की प्रतीक्षा है। श्रीलंका हमारी पड़ोसी पहले और सागर नीतियों का केंद्र है।”