10 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

दंगों की वजह से पेरिस में पब्लिक ट्रांसपोर्टेशन हुआ ठप्प, अब तक 178 करोड़ का नुकसान

France Riots: फ्रांस में 27 जून से चल रहे दंगे अभी भी नहीं थम रहे। इन दंगों की वजह से फ्रांस में काफी नुकसान हो रहा है और कई सेक्टर्स प्रभावित हो रहे हैं। इनमें पब्लिक ट्रांसपोर्टेशन भी शामिल है।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Tanay Mishra

Jul 04, 2023

burnt_buses.jpg

Burnt Buses

फ्रांस (France) में चल रहे दंगों की वजह से माहौल बहुत खराब हो गया है। 27 जून से फ्रांस में अलग-अलग जगह दंगे चल रहे हैं और इस वजह से हालात काफी बिगड़ गए हैं। फ्रांस में चल रहे इन दंगों की वजह से अब तक 3,000 से ज़्याद लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं 700 से ज़्यादा पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। 5,000 से ज़्यादा व्हीकल्स इन दंगों में आग की भेंट चढ़ चुके हैं। वहीं करीब 1,500 बिल्डिंग्स को नुकसान पहुंच चुका है, जिनमेनि करीब 250 पुलिस स्टेशन्स और 100 दुकानें हैं। फ्रांस में हो रहे इन दंगों की वजह से काफी नुकसान हो रहा है और वो भी कई सेक्टर्स में। इनमें पब्लिक ट्रांसपोर्टेशन सेक्टर भी शामिल है।


पेरिस में पब्लिक ट्रांसपोर्टेशन को भारी नुकसान

फ्रांस में चल रहे इन दंगों का सबसे ज़्यादा असर देश की राजधानी पेरिस (Paris) में देखने को मिल रहा है। पेरिस में इन दंगों की वजह से अब तक एक हफ्ते में ही भारी नुकसान हो चुका है। रिपोर्ट के अनुसार इन दंगों की वजह से अब तक पेरिस में करीब 20 मिलियन यूरोज़ (भारतीय करेंसी में करीब 178 करोड़ रुपये) का नुकसान पब्लिक ट्रांसपोर्टेशन सेक्टर हो चुका है।



यह भी पढ़ें- फोर्थ ऑफ जुलाई आज, जानिए क्या है इस दिन की अमरीका के लिए अहमियत

क्या-क्या हुआ क्षतिग्रस्त?

दंगों की वजह से पेरिस में अब तक कई बसें जलाई जा चुकी हैं। एक ट्रैमवे को जलाया जा चुका है तो दो ट्रैमवे को क्ष्रतिग्रस्त किया जा चुका है। इतना ही नहीं, पेरिस में अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका है।


क्या है दंगे की वजह?

दरअसल 27 जून को नैनतेरे (Nanterre) में टेकअवे डिलीवरी का काम करते हुए 17 साल का नाहेल (Nahel) अपनी कार ड्राइव कर रहा था। तभी ट्रैफिक चेक पॉइंट पर दो ट्रैफिक पुलिसकर्मी नाहेल को रोकते हैं। ऐसे में नाहेल अपनी कार बिना रोके आगे निकालने की कोशिश करता है। इस बात से भड़ककर एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी नाहेल को गोली मारने की धमकी देता है, तो दूसरा ट्रैफिक पुलिसकर्मी उसे गोली मारने के लिए कह देता है। ऐसे में वह नाहेल को गोली मार देता है। गोली लगने के बाद नाहेल को अस्पताल भी ले जाया गया, जहाँ उसकी मौत हो जाती है। नाहेल की मौत के बाद फ्रांस में जगह-जगह दंगे भड़क गए।

यह भी पढ़ें- अमरीका में गेटीसबर्ग की लड़ाई के अंत को हुए 160 साल पूरे, देखें जंग से जुड़ी कुछ तस्वीरें