23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पेट्रोल टैंकर में धमाके से नाइजीरिया में मरने वालों की संख्या हुई 98

Nigeria Fuel Tanker Explosion: फ्यूल से भरे टैंकर में भीषण धमाके से नाइजीरिया में मरने वालों की संख्या और बढ़ गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 21 Jan 2025, 12:56 PM IST

Fuel tanker explosion in Nigeria causes loss of lives

Fuel tanker explosion in Nigeria causes loss of lives

नाइजीरिया (Nigeria) में एक बार फिर पेट्रोल से भरे टैंकर में हुए भीषण धमाके ने देश को झकझोर दिया है। दरअसल नाइजीरिया में शनिवार की रात को नाइजर (Niger) राज्य के सुलेजा (Suleja) शहर के करीब गुआ इलाके में डेको जंक्शन के पास पेट्रोल से भरे टैंकर में धमाका हो गया। जानकारी के अनुसार डेको जंक्शन के पास पेट्रोल से भरा एक टैंकर पलट गया, जिससे उसका सारा पेट्रोल सड़क पर फैल गया। ऐसे में कई लोग पेट्रोल को उठाने के लिए वहाँ पहुंच गए। रोकने के बावजूद लोग नहीं माने। थोड़ी ही देर में टैंकर में आग लग गई और यह आग पेट्रोल ने जैसे ही पकड़ी, वैसे ही भीषण धमाका (Explosion) हो गया।

मरने वालों की संख्या हुई 98

नाइजीरिया के नाइजर राज्य के सुलेजा शहर के पास पेट्रोल के टैंकर में हुए धमाके से शुरुआत में 70 लोगों ने जान गंवा दी। बाद में मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 86 हो गया। अब इस धमाके में मरने वालों की संख्या बढ़कर 98 हो गई है। बचावकर्मियों ने इस बारे में जानकारी दी।


यह भी पढ़ें- ताइवान में 6.0 तीव्रता के भूकंप से मचा हड़कंप, 27 लोग घायल और कई घर ध्वस्त

अभी भी कई लोग घायल

नाइजीरिया में पेट्रोल से भरे टैंकर में हुए धमाके में कई लोग घायल भी हो गए। घायलों को गंभीर स्थिति में नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में कई लोग दम तोड़ चुके हैं और पहले ही इस बात की आशंका जताई गई थी कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। इस धमाके की वजह से मरने वालों की संख्या में और बढ़ोत्तरी होने की आशंका से अभी भी इनकार नहीं किया जा सकता।

रात भर खुदी कब्रें

नाइजीरिया का नाइजर राज्य मुस्लिम बाहुल्य राज्य है। पेट्रोल टैंकर में हुए धमाके में ज़्यादातर मुस्लिमों की ही मौत हुई। ऐसे में शनिवार को देर रात तक मृतकों को इस्लामिक रीति-रिवाजों के मुताबिक दफनाने के लिए स्थानीय निवासियों और अधिकारियों ने कब्रों की खुदाई की।

यह भी पढ़ें- Phalodi Satta Bazar ने की थी Donald Trump की जीत की भविष्यवाणी, आज ली दूसरी बार अमेरिकी राष्ट्रपति पद की शपथ

नाइजीरिया में अक्सर ही होते हैं ऐसे धमाके

नाइजीरिया में अक्सर ही पेट्रोल टैंकर में धमाकों के मामले सामने आते हैं। कुछ हादसों में कम नुकसान होता है, तो कुछ में ज़्यादा। नाइजीरिया में जिगावा (Jigawa) राज्य के माजिया (Majia) शहर में पिछले साल 15 अक्टूबर की रात को पेट्रोल से भरा एक टैंकर पलट गया था और उसमें भीषण धमाका हो गया था। इस हादसे में 147 लोगों ने अपनी जान गंवा दी थी।

बड़ी खबरें

View All

विदेश

ट्रेंडिंग