
उड़ने वाली कार अब कोई सपना नहीं बल्कि हकीकत बन गई है! हाल ही में दुबई भविष्य की उस तकनीक की गवाह बनी है जिसमें दुनिया भर में मोबिलिटी की संभावनाओं को बदलने की क्षमता है। जी हाँ, दुबई में एक चीनी निर्माता कंपनी की इलेक्ट्रिक कार ने संयुक्त अरब अमीरात में अपनी पहली सार्वजनिक उड़ान सफलतापूर्वक पूरी की है। खलीज टाइम्स के अनुसार, चीनी प्रौद्योगिकी और इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता - एक्सपेंग ने सोमवार को दुनिया की पहली उड़ने वाली इलेक्ट्रिक टैक्सी कार का परीक्षण किया। चीनी फर्म ने लोगों के जीवन को आसान बनाने के लिए कार के साथ भविष्य कैसा दिख सकता है, इसकी एक झलक दिखाई।
अधिकतम स्पीड है 130 किमी प्रति घंटा, दो सीटों की सुविधा
अपनी परीक्षण उड़ान के दौरान इस इस इलेक्ट्रिक कार एक्स2 फ्लाइंग कार ने स्काईडाइव दुबई से उड़ान भरने के बाद शॉर्ट-हॉल ट्रिप और इंटेलिजेंट मोबिलिटी सॉल्यूशंस के एकदम नए रोमांचकारी युग के शुरुआत की एक झलक दिखाई। खलीज टाइम्स की रिपोर्ट है कि इस ऑटोनॉमस दो सीटों वाली फ्लाइंग कार का अधिकतम टेकऑफ़ वजन 760 किलोग्राम, 560 किलोग्राम खाली वजन और 130 किमी / घंटा अधिकतम उड़ान की गति है। इसमें 35 मिनट की उड़ान का समय है और यह प्रीमियम कार्बन फाइबर से बना है और एक एयरफ्रेम पैराशूट से सुसज्जित है। कार एक बार में दो यात्रियों को ले जा सकती है।
पहले भी बन चुकी हैं उड़ती कारें
बता दें, यह पहली उड़ने वाली कार नहीं है। इससे पहले भी कई कार बनाई गई थीं , हालांकि, इनमें से यात्रियों के साथ केवल कुछ मुट्ठी भर कारों का ही सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया है। उड़ने वाली कारों का सबसे हालिया संस्करण फ्यूचरिस्टिक इलेक्ट्रिक वर्टिकल टेकऑफ़ और लैंडिंग वाहन (ईवीटीओएल) है, जिसमें स्वायत्त उड़ान क्षमताएं और एक बुद्धिमान उड़ान नियंत्रण प्रणाली है। X2 कम ऊंचाई वाले शहरों के लिए बनाया गया है और ये कोई कार्बन डाइऑक्साइड पैदा नहीं करता है।
दो से तीन साल में होगा व्यावसायिक प्रयोग
खलीज टाइम्स के अनुसार, उड़ने वाली कारें अगले दो से तीन वर्षों में व्यावसायिक उपयोग के लिए उपलब्ध हो सकती हैं। दुबई चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री में अंतरराष्ट्रीय कार्यालयों के कार्यकारी निदेशक, उमर अब्दुलअज़ीज़ अलखान ने खलीज टाइम्स को बताया है कि: "यह निर्भर करता है हम कितनी तेजी से व्यावसायिक शहरी उड़ान के ढांचे को अपना सकते हैं। फिलहाल, दुबई में और परीक्षण होंगे, और फिर इसका व्यावसायीकरण किया जाएगा," उन्होंने कहा कि उनकी राय में, दुबई में अगले दो से तीन वर्षों के भीतर व्यावसायिक रूप से इसका उपयोग किया जा सकता है।
Published on:
13 Oct 2022 02:03 pm
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
