
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने मंगलवार को देश के नए प्रधानमंत्री के रूप में गेब्रियल अटल को नियुक्त किया है। इसी के साथ 34 साल के गेब्रियल फ्रांस के सबसे युवा और पहले गे प्रधानमंत्री बने हैं। दरअसल, सोमवार को एलिजाबेथ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद राष्ट्रपति ने ये फैसला लिया है। बता दें कि पूर्व पीएम एलिजाबेथ दो साल से कम समय तक फ्रांस के प्रधानमंत्री के रूप में अपनी सेवाएं दी हैं।
[typography_font:14pt;" >फ्रांस के सबसे लोकप्रिय नेताओं की लिस्ट में शामिल
मालूम हो कि गैब्रियल अटल राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के करीबी बताए जाते हैं। गैब्रियल ने कोरोना महामारी के दौरान सरकार के प्रवक्ता के रूप में कार्य किया है। हाल के ओपिनियन पोल्स में वह देश के सबसे लोकप्रिय नेताओं में से एक हैं, जिन्होंने रेडियो शो के साथ-साथ संसद में भी एक समझदार मंत्री के रूप में अपनी पहचान बनाई है।
Updated on:
09 Jan 2024 07:59 pm
Published on:
09 Jan 2024 07:26 pm
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
