
जर्मनी के गुरुद्वारे में आपस में भिड़े सिख समूह के लोग (Video Screenshot)
Germany Gurdwara Sikh Groups Fight: जर्मनी के पश्चिमी हिस्से में एक गुरुद्वारे में रविवार को बड़ा हंगामा हो गया। बताया जा रहा है कि समुदाय के अंदर पहले से चल रहा पुराना विवाद अचानक बढ़ गया और झगड़ा हिंसा में बदल गया। इस घटना में 40 से ज्यादा लोग शामिल थे और करीब 11 लोग घायल हो गए। यह जर्मनी के मोर्स (Moers) शहर की घटना है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुरुद्वारे के अंदर किसी बात को लेकर बहस शुरू हुई थी। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि लोग आपस में मारपीट करने लगे। कुछ लोगों ने चाकू, पेपर स्प्रे और शायद हथियार तक का इस्तेमाल किया। वहां से खाली कारतूस भी मिले हैं, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि शायद किसी तरह की नकली फायरिंग वाली पिस्तौल भी इस्तेमाल हुई हो।
इस झगड़े में कई लोगों को चोटें आईं, जिनमें ज्यादातर के सिर में चोट लगी है। मौके पर पहुंची एम्बुलेंस और राहत टीमों ने तुरंत घायलों को इलाज दिया और हालात को संभाला।
घटना के बाद पुलिस ने इलाके को घेर लिया और जांच शुरू कर दी। एक व्यक्ति को हिरासत में भी लिया गया है। सुरक्षा के लिए पूरे इलाके में हेलीकॉप्टर से निगरानी की गई। हालांकि पुलिस ने कहा है कि उन्हें अंदर कोई हथियारबंद संदिग्ध नहीं मिला है। मामले की जांच अभी चल रही है।
इस घटना के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें लोग हंगामा और मारपीट करते दिख रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि इस दौरान किरपान भी निकाली गई। गवाहों के मुताबिक अचानक हमला होने से हालात और बिगड़ गए। बताया जा रहा है कि उस समय अंदर महिलाएं और बच्चे भी मौजूद थे, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई।
यह एक छोटा खंजर (डैगर) होता है जिसे सिख लोग अपने साथ रखते हैं। इसका मतलब सिर्फ हथियार नहीं होता, बल्कि इसका गहरा धार्मिक और नैतिक महत्व है।
स्थानीय मीडिया के अनुसार, यह झगड़ा अचानक नहीं हुआ बल्कि समुदाय के अंदर लंबे समय से चल रहे मतभेदों का नतीजा हो सकता है। बताया जा रहा है कि प्रशासनिक और पैसों से जुड़े मुद्दों को लेकर पहले से तनाव चल रहा था।
Published on:
21 Apr 2026 12:12 pm
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
