
Patriot Missile Defence System
रूस (Russia) और यूक्रेन (Ukraine) के बीच चल रहे युद्ध को 10 महीने से भी ज़्यादा समय हो चुका है। रुसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) के आदेश पर शुरू हुए इस युद्ध से अब तक पूरे यूक्रेन में भारी तबाही मच चुकी है। बड़ी तादाद में लोगों की मौत हो चुकी हैं और इससे भी ज़्यादा लोग घायल हो चुके हैं। पर लगातार मिल रही इंटरनेशनल हेल्प से यूक्रेन अभी भी युद्ध में डटा हुआ है और रूस की आर्मी का सामना कर रहा है। कल देर रात रूस के राष्ट्रपति ने इस युद्ध में ऑर्थोडॉक्स क्रिसमस के चलते 36 घंटे के सीज़फायर का ऐलान किया है। इसके कुछ समय बाद जर्मनी (Germany) ने यूक्रेन को एक बड़ी मदद देने का ऐलान कर दिया है।
अमरीका के बाद जर्मनी भी यूक्रेन को देगा पैट्रियट मिसाइल डिफेंस सिस्टम
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेन्स्की (Volodymyr Zelenskyy) पिछले महीने ही अमरीका (United States of America) के दौरे पर गए थे। यहाँ अमरीकी राष्ट्रपति जो बाइडन (Joe Biden) ने यूक्रेन को नई सैन्य मदद के साथ ही पैट्रियट मिसाइल डिफेंस सिस्टम (Patriot Missile Defense System) देने का भी ऐलान किया था। अब जर्मनी भी जल्द ही यूक्रेन को यह दमदार सीटें देने जा रहा है। यह दमदार सिस्टम यूक्रेन के एयर डिफेंस को और मज़बूत करेगा और रुसी मिसाइलों को रोकने का भी काम करेगा।
यह भी पढ़ें- Twitter की प्राइवेसी में हैकर्स की सेंध, 20 करोड़ से ज़्यादा ईमेल लीक
रूस की टेंशन बढ़ सकती है
व्हाइट हाउस की तरफ से इस बात की भी जानकारी दी गई कि अमरीका और जर्मनी दोनों ही यूक्रेन को आर्म्ड व्हीकल्स भेजेंगे। अमरीका युद्ध शुरू होने से अब तक यूक्रेन का सबसे बड़ा मददगार देश रहा है। जर्मनी ने भी समय-समय पर यूक्रेन की मदद की है। ये आर्म्ड व्हीकल्स पूरी तरह से हथियारों से लैस होंगे और रूस के खिलाफ युद्ध में यूक्रेनी आर्मी के लिए काफी मददगार साबित होंगे। व्हाइट हाउस के इस ऐलान से रूस की टेंशन बढ़ सकती है।
यह भी पढ़ें- तालिबान ने लगाया अफगान महिलाओं पर नया बैन, नहीं कर सकेंगी NGO में काम
Published on:
06 Jan 2023 12:58 pm
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
