20 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Get Out…ऑस्ट्रेलियाई PM को आखिर क्यों मस्जिद से निकाला गया बाहर, देखें वीडियो

Mosque Incident Australia: ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज को भारी विरोध का सामना करना पड़ा, जब वह मस्जिद पहुंचे थे।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Saurabh Mall

Mar 20, 2026

Australia Mosque Anthony Albanese Controversy

मस्जिद में ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज को भारी विरोध (सोर्स: उमाशंकर सिंह एक एक्स यूजर का स्क्रीनशॉट)

Australia Mosque Anthony Albanese Controversy: ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज (Anthony Albanese) को उस वक्त भारी विरोध का सामना करना पड़ा, जब वह ईद-उल-फितर (Eid al-Fitr) के मौके पर नमाज में शामिल होने सिडनी की लाकेम्बा मस्जिद (Lakemba Mosque) पहुंचे। वहां मौजूद लोगों ने जोरदार विरोध शुरू कर दिया। भीड़ ने ‘Get Out’ के नारे लगाते हुए प्रधानमंत्री के खिलाफ हूटिंग की, जिससे माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि सुरक्षा कारणों से एंथनी अल्बनीज को मस्जिद के पिछले दरवाजे से बाहर निकालना पड़ा। इस घटना ने न सिर्फ ऑस्ट्रेलिया की राजनीति में हलचल मचा दी है, बल्कि यह भी सवाल खड़े कर दिए हैं कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि प्रधानमंत्री को इस तरह के विरोध का सामना करना पड़ा।

लोगों ने क्यों किया विरोध?

दरअसल, गाजा युद्ध को लेकर ऑस्ट्रेलिया ने इजरायल का समर्थन किया है, जिससे कई लोगों में सरकार के फैसले को लेकर नाराजगी है। जब प्रधानमंत्री अल्बनीज मस्जिद पहुंचे, तो यह गुस्सा खुलकर सामने आ गया।

उनके साथ देश के गृह मंत्री टोनी बर्क भी मौजूद थे। मस्जिद में मौजूद लोगों ने दोनों नेताओं पर नरसंहार का समर्थन करने का आरोप लगाया और जोर-जोर से नारेबाजी शुरू कर दी। भीड़ ने उन्हें हूट करते हुए “गेट आउट ऑफ हियर” यानी “यहां से चले जाओ” के नारे लगाए।

सामने आया वीडियो

सोशल मीडिया पर भारी विरोध का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। एक यूजर ने क्लिप को पोस्ट करते हुए लिखा- ऑस्ट्रेलियाई PM को मस्जिद से बाहर निकाला गया। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज को सिडनी की लाकेम्बा मस्जिद में ईद-उल-फित्र की नमाज़ और समारोह के दौरान भारी विरोध झेलना पड़ा। मुख्य वजह गाजा युद्ध और इजरायल के समर्थन पर ऑस्ट्रेलियाई सरकार के रुख से नाराजगी थी। मस्जिद में मौजूद लोगों ने उन्हें “genocide supporter… get out of here… shame on you… disgrace” जैसे नारे लगाए और ‘बाहर निकलो’ की मांग की। फिर प्रधानमंत्री अल्बनीज को पीछे के गेट से सुरक्षित निकाला गया।”