5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस देश ने भारतीयों के लिए खोले नौकरी के दरवाज़ें, पाकिस्तानियों के लिए ‘नो एंट्री’

Big Opportunity For Indians In Greece: ग्रीस में भारतीयों के लिए बेहतरीन अवसर है। क्या है वो अवसर? आइए जानते हैं।

2 min read
Google source verification
jobs_for_indians_in_greece.jpg

Jobs for Indians in Greece

दुनिया के कई देशों में नौकरियों के लिए भारतीयों की अहमियत दी जा रही है। कई देशों में भारतीय नागरिक नौकरी कर रहे हैं। साथ ही कई और देश भी अब भारतीयों को नौकरी देना चाहते हैं। अब इन देशों में ग्रीस (Greece) का नाम भी जुड़ गया है। जी हाँ, आपने सही पढ़ा। पर पढ़कर मन में सवाल आना लाज़िमी है कि कैसे? दरअसल ग्रीस ने हाल ही में भारतीयों के लिए खुले तौर पर दरवाज़ें खोल दिए हैं। हालांकि ग्रीस में पहले भी भारतीयों के लिए नौकरी के दरवाज़ें बंद नहीं थे पर अब ग्रीस ने साफ तौर पर और कहकर ऐसा किया है।


क्या है वजह?

दरअसल ग्रीस में वर्कर्स की कमी हो गई है। इस कमी को पूरा करने के लिए ग्रीस ने भारत (India) से मदद मांगी है। ग्रीस चाहता है कि भारत के लोग ग्रीस में वर्कर्स की कमी को पूरा करें। भारत के अलावा ग्रीस इस मामले में मोल्दोवा (Moldova) और जॉर्जिया (Georgia) से भी बात कर रहा है।

डील लगभग हुई पक्की

ग्रीस के अप्रवासी मंत्रालय ने इस बारे में ऐलान करते हुए बताया कि भारत और ग्रीस में इस सिलसिले में डील लगभग पक्की हो चुकी है। ग्रीस के माइग्रेशन मिनिस्टर दिमित्रिस कैरिडिस (Dimitris Kairidis) के अनुसार भारत से 5 से 10 हज़ार वर्कर्स नौकरियों के लिए ग्रीस शिफ्ट होंगे। मोल्दोवा और जॉर्जिया से भी इतने ही लोग ग्रीस शिफ्ट होंगे।


पाकिस्तानियों के लिए 'नो एंट्री'

ग्रीस जहाँ भारतीयों को नौकरी ऑफर कर रहा है, वहीं इस मामले में पाकिस्तानियों के लिए 'नो एंट्री' है। ग्रीस पाकिस्तान के नागरिकों को अपने देश में नौकरी नहीं देना चाहता।

यह भी पढ़ें- जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान की बड़ी तैयारी, इतनी सीटों से लड़ेंगे चुनाव..