6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

स्कूल बस में 14 साल के बच्चे पर तान दी बंदूक, तीन बार दबाया ट्रिगर लेकिन… खौफनाक वीडियो आया सामने

School Bus Attack Video: नकाबपोश धारियों ने एक स्कूल बस में बैठे 14 साल के बच्चे पर अचानक हमला बोल दिया, लेकिन गनीमत रही… देखें खौफनाक वीडियो।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Saurabh Mall

Apr 06, 2026

crime news

स्कूल बस पर हमला: खौफनाक वीडियो आया सामने (सोर्स: ANI एक्स)

School Violence Video: सोशल मीडिया एक्स पर एक खौफनाक वीडियो सामने आया है। स्कूल बस में बैठे एक 14 साल के बच्चे पर अचानक नकाबपोश धारियों ने हमला बोल दिया। बच्चा रोज की तरह स्कूल जा रहा था, तभी नकाबपोश धारियों ने उसके सिर पर गन तान दी। और लगातार तीन बार ट्रिगर दबाता, लेकिन चमत्कार देखिए हर बार बंदूक जाम हो गई और बच्चा बाल-बाल बच गया। बस में झड़प का वीडियो देखा जा सकता है कि कैसे वह जान बचाकर भागता दिख रहा है।

इस वीडियो को ‘AshleY’ नाम के एक यूजर ने शेयर किया है। ये वीडियो कहां का है? इस बात की पुष्टि नहीं हुई है।

क्या है भोपाल होटल मालिक हत्याकांड: मुख्य आरोपी गिरफ्तार

क्राइम क्षेत्र से जुड़ी एक और बड़ी खबर सामने आई है। भोपाल होटल मालिक हत्याकांड मामले में पुलिस ने हत्या के मुख्य आरोपी आसिफ उर्फ ‘बम’ को मुठभेड़ के बाद पकड़ लिया। मुठभेड़ के दौरान आसिफ ने पुलिस पर अचानक फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी। घायल होने पर उसे हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस को पहले से सूचना मिली थी कि आसिफ रतिबड़ के पास समसपुर–केरवा जंगल में छिपा हुआ है। जब उसे हिरासत में लेकर पुलिस वापस लौट रही थी, तभी उसने अचानक पिस्तौल निकालकर टीम पर गोली चला दी। इसी दौरान जवाबी कार्रवाई में वह घायल होकर पकड़ा गया। उसकी गिरफ्तारी में मदद करने वाले को 30,000 रुपये का इनाम रखा गया था।

बता दें होटल मालिक की हत्या दो दिन पहले अशोका गार्डन क्षेत्र में हुई थी। प्रभात पेट्रोल पंप के पास 35 वर्षीय मेवाड़ा का आसिफ और उसके दोस्तों से मामूली झगड़ा हुआ, जो अचानक गंभीर विवाद में बदल गया। आरोपियों ने उस पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। दो आरोपियों फरमान और इमरान को पहले ही पकड़ लिया गया था, जबकि आसिफ फरार था।

घटना के बाद लोगों में भारी गुस्सा फैल गया और विभिन्न संगठनों ने विरोध प्रदर्शन कर त्वरित न्याय की मांग की। पुलिस ने मामले में BNS की धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।