अमेरिका (United States Of America) में इस समय गन वॉयलेंस (Gun Violence) को अगर सबसे बड़ी समस्या कहा जाए, तो गलत नहीं होगा। अमेरिका में अक्सर ही कहीं न कहीं गोलीबारी के मामले सामने आते रहते हैं। पब्लिक प्लेस हो या फिर प्राइवेट प्लेस, अमेरिका में गन वॉयलेंस के कहर से कोई भी जगह सुरक्षित नहीं है। अमेरिका में गोलीबारी से बच्चे और बुज़ुर्ग भी सुरक्षित नहीं है। 2024 में अमेरिका में गोलीबारी के करीब 500 मामले सामने आए थे, जिनमें सैंकड़ों लोग मारे गए थे। अमेरिका में नए साल का एक दिन ही अभी पूरा हुआ है, लेकिन इस एक दिन में भी गोलीबारी के एक से ज़्यादा मामले देखने को मिले। न्यू ऑरलिन्स हमला (New Orleans Attack), जिसमें 15 लोगों की मौत हो गई और करीब 30 घायल हो गए, में सिर्फ ट्रक से ही लोगों को रौंदा नहीं गया, बल्कि बाद में गोलीबारी भी की गई। इस हमले को आतंकी हमला बताया जा रहा है। लेकिन इस हमले से एक दिन पहले न्यू ऑरलिन्स में कुछ ऐसा हुआ जो आपको हैरान कर देगा।