9 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारी बारिश बनी आफत, 94 लोगों की मौत और 93 घायल

Niger Witnesses Heavy Rainfall: नाइजर में भारी बारिश लोगों के लिए आफत बन गई है। देश में हो रही भारी बारिश से जान-माल का भी नुकसान हो रहा है।

2 min read
Google source verification
Heavy rainfall

Heavy rainfall in Niger

दुनियाभर में कई देशों में इस समय बारिश लोगों की परेशानी की वजह बनी हुई है। कई देशों में भारी बारिश से लोगों के हाल बेहाल हैं। अफ्रीकी देश नाइजर में भी ऐसी ही स्थिति है। नाइजर में भारी बारिश लोगों के लिए आफत बन गई है। देश के सभी 8 क्षेत्रों में बारिश का यह मौसम परेशानियाँ लेकर आया है। भारी बारिश की वजह से नाइजर में कई जगह बाढ़ आ गई है और मूसलाधार बारिश की वजह से कई लोगों के घर भी ढह गए हैं।

अब तक 94 लोगों की मौत

नाइजर में भारी बारिश की वजह से इस मौसम में अब तक 94 लोगों की मौत हो चुकी है। बाढ़ की वजह से 44 लोग और घर गिरने के कारण 50 लोग मारे गए हैं।

93 लोग घायल

नाइजर में भारी बारिश की वजह से आई बाढ़ और घर ढहने की समस्याओं के चलते अब तक 93 लोग घायल भी हुए हैं। कई घायलों को तो इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराने की भी नौबत आ गई है।

जान के साथ माल का भी नुकसान

नाइजर में भारी बारिश की वजह से न सिर्फ जान का, बल्कि माल का भी नुकसान हो रहा है। नाइजर में भारी बारिश की वजह से 502 झोपड़ियाँ नष्ट हो चुकी हैं, 2,763 हेक्टेयर कृषि भूमि की फसल खराब हो गई है, 17,495 टन भोजन बर्बाद हो गया है और 37 कक्षाएँ क्षतिग्रस्त हो गई हैं।

सरकार कर रही है मदद

नाइजर में सैन्य शासन है। सैन्य सरकार लोगों की मदद के लिए भोजन के साथ ही अन्य राहत सामग्री भी उपलब्ध करा रही है। नाइजर की सैन्य सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि भारी बारिश से प्रभावित सभी लोगों को मदद मिले।

लोगों को दी सलाह

नाइजर में सैन्य सरकार ने इस मौसम के लिए लोगों को भी सलाह दी गई। लोगों से जोखिम वाले क्षेत्रों में घर छोड़ने, जल निकासी व्यवस्था को संरक्षित करने और खराब स्थिति में घरों का पुनर्वास करने की सलाह दी गई है। इतना ही नहीं, भारी बारिश से प्रभावित वो लोग जो अपने घरों के खंडहरों में रह रहे हैं, उन्हें भी ये छोड़ने के लिए कहा है क्योंकि इन खंडहरों में रहने से बीमारी का खतरा है।

यह भी पढ़ें- Earthquake: रूस में भूकंप से कांपी धरती, रिक्टर स्केल पर रही 6.5 तीव्रता