18 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Earthquake: भूकंप से रूस में कांपी धरती, रिक्टर स्केल पर रही 6.5 तीव्रता

Russia Earthquake: दुनियाभर में हर दिन भूकंप के कई मामले देखने को मिल रहे हैं। आज रूस में भूकंप आया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 10 Aug 2024, 12:39 PM IST

Earthquake

दुनियाभर में हर दिन कई भूकंप आ रहे हैं और इन मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। अलग-अलग जगहों पर भूकंप के मामले देखने को मिल रहे हैं। आज, शनिवार, 10 अगस्त को भूकंपों में रूस (Russia) में आया भूकंप भी शामिल है, जिसकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 6.5 रही। यह भूकंप डोलिन्स्क (Dolinsk) से 150 किलोमीटर ईस्ट में आया। भारतीय समयानुसार रूस में आज सुबह 8 बजकर 58 मिनट पर भूकंप आया। रूस की जियोफिज़िक्स एजेंसी ने भी इस भूकंप की पुष्टि की।

कितनी रही भूकंप की गहराई?

जानकारी के अनुसार रूस में आज आए इस भूकंप की गहराई 406.5 किलोमीटर रही।


लोगों को झटका हुआ महसूस

रूस में आज आए इस भूकंप से प्रभावित क्षेत्र के साथ ही आसपास के इलाकों में भी लोगों को झटका महसूस हुआ। हालांकि इस भूकंप की गहराई ज़्यादा होने की वजह से कोई नुकसान नहीं हुआ।

भूकंप के मामलों में इजाफा गंभीर विषय

दुनियाभर में भूकंप के मामलों में इजाफा हो रहा है। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ महीनों में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल तुर्की (Turkey), सीरिया (Syria), मोरक्को (Morocco), अफगानिस्तान (Afghanistan), नेपाल (Nepal) और चीन में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। इसी साल 1 जनवरी को जापान (Japan) में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। 24 मार्च को पापुआ न्यू गिनी (Papua New Guinea) में आए भूकंप से भी नुकसान हुआ था। 3 अप्रैल को ताइवान (Taiwan) में आए भूकंप ने भी कुछ तबाही मचाई। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों में इजाफा गंभीर विषय है।

यह भी पढ़ें- ईरानी कमांडर की इज़रायल को धमकी, हमास चीफ इस्माइल हनियेह की मौत का बदला लेगा ईरान