
Anjem Choudary
लंदन में रहने वाला मौलवी अंजेम चौधरी एक कट्टरपंथी होने के साथ ही पूरी तरह से हिंदू विरोधी है। हिंदुओं के खिलाफ जहर उगलने का कोई भी मौका अंजेम नहीं छोड़ता। इतना ही नहीं, अंजेम तो अमरीका और यूके के खिलाफ बोलने का भी कोई मौका नहीं छोड़ता। यूके में रह रहे हिंदुओं के खिलाफ जहर उगलना और अपनी कट्टरवादी मानसिकता को फैलाने वाले अंजेम के खिलाफ हाल ही में लंदन पुलिस ने एक्शन लिया है।
पुलिस ने किया गिरफ्तार
अंजेम के खिलाफ लंदन पुलिस ने एक्शन लेते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार की सुबह पुलिस अचानक से पूर्वी लंदन में स्थित अंजेम के घर पहुंच गई और उसे दबोच लिया। अंजेम ने इसका विरोध भी करना चाहा, पर पुलिस ने उसकी एक न सुनी। यह पहला मौका नहीं है जब अंजेम को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इससे पहले भी अंजेम को 2016 में गिरफ्तार किया गया था और 5 साल की सज़ा मिली थी। पर जेल से छूटने के बाद अंजेम ने फिर से जहर उगलना शुरू कर दिया था।
क्यों किया गिरफ्तार?
अंजेम को आतंकियों से संबंध रखने की वजह से गिरफ्तार किया गया है। पर यह पहला मौका नहीं है जब अंजेम पर आतंकियों से संबंधों की बात सामने आई है। 2016 में भी अंजेम को इसी वजह से गिरफ्तार किया गया था। उसे आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट के लिए समर्थन जुटाने की वजह से गिरफ्तार करते हुए सज़ा दी गई थी। अंजेम को यूके के सबसे प्रभावी मुस्लिम चरमपंथियों में से एक माना जाता है। अंजेम यूके में खलीफा शासन भी लागू करना चाहता है। पुलिस ने अंजेम को पकड़कर आतंकवाद निरोधक दस्ते के हवाले कर दिया। अंजेम के एक साथी को भी पुलिस ने लंदन के एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है।
यह भी पढ़ें- चीन में बना गर्मी का नया रिकॉर्ड, दर्ज हुआ मिड-जुलाई का अब तक का सबसे गर्म दिन
Published on:
18 Jul 2023 11:38 am
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
