3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चीन में बना गर्मी का नया रिकॉर्ड, दर्ज हुआ मिड-जुलाई का अब तक का सबसे गर्म दिन

New Summer Record For China: चीन में गर्मी का नया रिकॉर्ड बन गया है। मिड-जुलाई में अब तक के सबसे गर्म दिन होने का नया रिकॉर्ड चीन के एक गांव में दर्ज हो गया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 17 Jul 2023, 6:40 PM IST

china_temperature.jpg

China sets new temperature record for mid-July

दुनियाभर में मौसम का मिज़ाज अलग-अलग देखने को मिल रहा है। कई जगहों पर भारी बारिश देखने को मिल रही है, तो कई जगहों पर गर्मी का कहर देखने को मिल रहा है। कई जगहों पर तो गर्मी इतनी चिलचिलाती है कि लोगों का हाल बेहाल हो रहा है। आग उगलती गर्मी की वजह से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। गर्मी का आलम ऐसा है कि पुराने रिकॉर्ड्स का टूटना और नए रिकॉर्ड्स का बनना भी देखा जाता है। हाल ही में चीन (China) में गर्मी का ऐसा ही असर देखने को मिला और नया रिकॉर्ड बन गया।


चीन में दर्ज हुआ हुआ गर्मी का नया रिकॉर्ड

गर्मी के पुराने सभी रिकॉर्ड्स को तोड़ते हुए चीन में मिड-जुलाई में गर्मी का नया रिकॉर्ड बन गया है। चीन के शिनजियांग (Xinjiang) में स्थित सानबाओ (Sanbao) गांव में गर्मी का यह रिकॉर्ड बना। कल, रविवार, 16 जुलाई को करीब 7 बजे चीन में अब तक के इतिहास का मिड-जुलाई का सबसे गर्म दिन दर्ज हुआ। उस समय का तापमान 52.2 डिग्री सेल्सियस रहा। चीन के मौसम विभाग ने इस बारे में जानकारी दी।


चीन में उगल रही है आग

चीन में इस साल की गर्मी हर साल के मुकाबले ज़्यादा आग उगल रही है। देश के कई हिस्सों में तपती गर्मी की वजह से लोगों को बहुत परेशानी हो रही है। बारिश न होने की वजह से लोगों को राहत भी नहीं मिल रही। चीन का मौसम विभाग पहले ही भीषण गर्मी की चेतावनी दे चुका था और मौसम विभाग की चेतावनी सही भी साबित हुई और इस साल भीषण गर्मी के कई नए रिकॉर्ड्स बन गए।

यह भी पढ़ें- US Gun Violence: जॉर्जिया में 4 लोगों को मौत के घाट उतारने वाला बंदूकधारी हमलावर पुलिस की जवाबी फायरिंग में ढेर