जानकारी के अनुसार इस घटना के पीछे सिंध नदी पर नहर बनाने की योजना को लेकर विरोध की कहानी छिपी हुई है, जो न केवल पाकिस्तान के आंतरिक जल विवाद उजागर करता है, बल्कि भारत-पाकिस्तान जल विवाद के संदर्भ में भी गंभीर सवाल खड़े करता है। अगर सिंध नदी पर यह नहर बनती है, तो इसका भारत पर भी असर हो सकता है, क्योंकि इस नदी का पानी दोनों देशों के लिए महत्वपूर्ण है।