23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

होंडुरास में यात्रियों से भरी बस गिरी नदी में, 12 की मौत और कई घायल

Bus Crash In Honduras: होंडुरास में यात्रियों से खचाखच भरी एक बस दुर्घटनाग्रस्त होकर नदी में गिर गई। इससे कई लोगों की मौत हो गई और उससे भी ज़्यादा लोग इस हादसे में घायल हो गए।

less than 1 minute read
Google source verification
honduras_bus_accident.jpg

Honduras Bus Crash

हर साल सड़क दुर्घटनाओं के कई मामले दुनियाभर में घटित होते हैं। यह दुनियाभर के लिए ही एक गंभीर समस्या है। हाल ही में इसी तरह का एक हादसा होंडुरास (Honduras) में घटित हुआ है। मंगलवार को होंडुरास में यात्रियों से खचाखच भरी एक बस दुर्घटनाग्रस्त होकर नदी में गिर गई। जानकारी के अनुसार बस में करीब 60 यात्री सवार थे। पुलिस के अनुसार यह हादसा तेगुसिगाल्पा (Tegucigalpa) से करीब 41 किलोमीटर दूर हुआ जहाँ बस पहले एक पुल से टकराई और फिर नदी में गिर गई।


12 लोगों की मौत, कई घायल

होंडुरास में बस के दुर्घटनाग्रस्त होकर नदी में गिरने से 12 लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार 12 में से 10 लोगों की मौत तो दुर्घटनास्थल पर ही हो गई। 2 अन्य लोगों की मौत तेगुसिगाल्पा के अस्पताल में हुई। वहीं इस हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं। घायलों को भी तेगुसिगाल्पा अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। इनमें से कुछ घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।


होंडुरास में 3 दिन का राष्ट्रीय शोक

होंडुरास की राष्ट्रपति शियोमारा कास्त्रो डी ज़ेलाया (Xiomara Castro de Zelaya) ने इस हादसे पर दुःख व्यक्त किया है। साथ ही देश में 3 दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा भी की।

सरकार उठाएगी अंतिम संस्कार का खर्च

होंडुरास की राष्ट्रपति शियोमारा ने इस बात की भी घोषणा की कि इस बस दुर्घटना में मारे गए लोगों के अंतिम संस्कार का खर्च सरकार उठाएगी।

यह भी पढ़ें- खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने 13 दिसंबर तक भारत की संसद पर हमले की दी धमकी, कहा - 'दिल्ली बनेगा पाकिस्तान'