जापानी वैज्ञानिकों ने पहली बार जीवित मानव त्वचा से मुस्कुराता चेहरा बनाया है, जिसे ह्यूमनॉइड रोबोट (Humanoid Robot) से जोड़ा जा सकता है। इस चेहरे की मदद से रोबोट न केवल इंसानों की तरह मुस्कुराते दिखेंगे, बल्कि चेहरे पर भाव भी नजर आएंगे। टोक्यो यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने जीवित ऊतकों और प्रयोगशाला में उगाई गई मानव त्वचा (Human Skin) की कोशिकाओं को मिलाकर इसे तैयार किया। यह त्वचा असली त्वचा की तरह कोमल है और खुद को ठीक कर सकती है। वैज्ञानिकों ने कोलेजन और इलास्टिन के छोटे रेशों की मदद से त्वचा को मजबूती दी।