अमेरिका में रह रहे भारत के हैदराबाद का रहने वाला एक छात्र लापता (Indian Student Kidnapped in USA) हो गया है लेकिन अब छात्र के परिवार को फिरौती के फोन आ रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक लापता छात्र का नाम अब्दुल मोहम्मद है। 25 साल के अब्दुल अमेरिका के क्लीवलैंड यूनिवर्सिटी में आईटी में मास्टर्स कर रहा है। उसने 7 मार्च से अपने परिवार से संपर्क बंद कर दिया है। ऐसे में अमेरिका में रह रहे रिश्तेदारों ने क्लीवलैंड पुलिस में शिकायत की। जिसके बाद अब्दुल मोहम्मद का एक लुकआउट नोटिस जारी किया गया लेकिन छात्र का परिवार तब सकते में आ गया जब उन्हें अब्दुल्ल के किडनैप होने का पता चला।