8 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ट्रंप की धमकी से डर नहीं लगता: मोदी ने खम ठोक कर पुतिन को दिया भारत आने का न्यौता

India Russia Relations: अमेरिका की ओर से टैरिफ बढ़ाने की धमकी देने के बाद भारत ने पुतिन को देश आने का आमंत्रण दिया है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

MI Zahir

Aug 08, 2025

भारत पर टैरिफ बढ़ाने की धमकी के बाद रूस ने दी प्रतिक्रिया Photo-(IANS)

India Russia Relations: डोनाल्ड ट्रंप ने भारत और रूस के बीच रिश्तों (India Russia Relations) और रूस व यूक्रेन में जंग (Russia Ukraine War) के बीच रूस से तेल लेने पर ऐतराज करते हुए हिंदुस्तान पर कुल 50 प्रतिशत टैरिफ (Trump Tariff India) लगा दिया है। वहीं भारत पर सख्ती दिखाई है। इसके बावजूद भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के राष्टपति पुतिन से फोन पर बात (Modi Putin Discussion) कर उन्हें भारत आने का न्यौता दिया है। इस वार्ता के दौरान राष्ट्रपति पुतिन ने प्रधानमंत्री मोदी को यूक्रेन से संबंधित नवीनतम घटनाक्रम (Ukraine Conflict Resolution) की जानकारी दी। वहीं दोनों नेताओं ने यूक्रेन में चल रहे संघर्ष पर चर्चा की और द्विपक्षीय सहयोग की प्रगति की समीक्षा की। आधिकारिक बयान के अनुसार, राष्ट्रपति पुतिन ने प्रधानमंत्री मोदी को यूक्रेन के ताजा घटनाक्रमों के बारे में बताया। प्रधानमंत्री मोदी ( PM Modi) ने रूसी नेता को उनके विस्तृत आकलन के लिए धन्यवाद देते हुए संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान की वकालत करते हुए भारत का दृढ़ रुख दोहराया। ध्यान रहे कि भारत पर टैरिफ बढ़ाने की धमकी के बाद रूस ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी थी।

नेताओं ने भारत-रूस संबंधों का भी जायजा लिया

इन नेताओं ने भारत-रूस संबंधों का भी जायजा लिया और दोनों देशों के बीच "विशेष व विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी" को और अधिक गहरा करने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की।

क्या पुतिन-ट्रंप वार्ता संभव है?

इससे पहले शुक्रवार को पुतिन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूत स्टीव विटकॉफ के साथ अपनी बैठक और बेलारूसी राष्ट्रपति एलेक्जेंडर लुकाशेंको के साथ फोन पर बातचीत में रूस और यूक्रेन के बीच शांति वार्ता के अमेरिकी प्रस्तावों पर चर्चा की।

बैठक का स्थान निर्धारित किया जा रहा है

बैल्टा की रिपोर्ट के अनुसार, पुतिन ने लुकाशेंको को ट्रंप के साथ बैठक करने के लिए अपनी सहमति के बारे में भी सूचित किया, और बताया कि बैठक का स्थान निर्धारित किया जा रहा है।

यूक्रेन युद्ध पर विटकोफ के साथ हुई बातचीत के बारे में बताया था

रूसी सरकारी समाचार एजेंसी TASS ने पहले कहा था कि पुतिन ने कजाकिस्तान और उज्बेकिस्तान के नेताओं से भी बात की थी और उन्हें यूक्रेन युद्ध पर इस सप्ताह विटकोफ के साथ हुई बातचीत के बारे में बताया था।

पुतिन ने शी को जानकारी दी

क्रेमलिन ने शुक्रवार को बताया कि पुतिन ने अपने चीनी समकक्ष शी जिनपिंग को फोन कर यूक्रेन संघर्ष पर अमेरिकी-रूस वार्ता के बारे में ताजा जानकारी दी।

पुतिन और ट्रंप के बीच होने वाली संभावित शिखर वार्ता

क्रेमलिन ने कहा कि पुतिन ने शी को "6 अगस्त को अमेरिकी विशेष दूत स्टीव विटकॉफ के साथ हुई बातचीत के मुख्य परिणामों" के बारे में जानकारी दी, जबकि शी ने संघर्ष के "दीर्घकालिक" समाधान के लिए समर्थन जताया। यह बात पुतिन और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच होने वाली संभावित शिखर वार्ता से कुछ दिन पहले कही गई।