Israel Gaza Operation: गिदोन चैरियट्स के बाद इज़राइल रक्षा बलों (IDF) ने एक ही दिन में ग़ाज़ा में 160 से अधिक आतंकवादी ठिकानों पर हमला (Israel Gaza Operation) किया। एएनआई के अनुसार इन हमलों में उत्तरी, मध्य और दक्षिणी ग़ाज़ा को टारगेट बनाया गया और हथियार भंडारण सुविधाओं, टैंक रोधी मिसाइल चौकियां और आतंकवादी सेल को निशाना बनाया गया। आईडीएफ ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "अपडेट: ऑपरेशन गिदोन के रथ । पिछले दिन, आईडीएफ सैनिकों ने ग़ाज़ा में एक ऑपरेशन सेंटर और एक एंटी-टैंक मिसाइल पोस्ट सहित 160 से अधिक आतंकी ठिकानों पर हमला किया ।" पोस्ट में कहा गया है, "उत्तरी ग़ाज़ा - आतंकवादी सेल, एंटी टैंक मिसाइल प्रक्षेपण चौकियों और सैन्य संरचनाओं पर हमला किया गया; मध्य ग़ाज़ा - भूमिगत बुनियादी ढांचे और हथियार भंडारण सुविधा पर हमला किया गया; दक्षिणी गाजा - आतंकवादी सेल, सैन्य संरचनाएं, एंटी टैंक मिसाइल प्रक्षेपण चौकियां और बम से भरे ढांचे पर हमला किया गया।"