Tourist Visas : दुबई इमिग्रेशन विभाग ने वीजा के लिए आवेदन करने वाले पर्यटकों के लिए सख्त दिशा-निर्देश लागू किए हैं, अब उन्हें होटल आरक्षण और वापसी टिकट का प्रूफ प्रस्तुत करना होगा। इस परिवर्तन से टूरिस्ट और ट्रैवल वीजा दोनों प्रभावित हुए हैं। होटल बुकिंग के साथ क्यूआर कोड और वापसी टिकट को अनिवार्य किया गया है और इन डॉक्यूमेंट्स को इमिग्रेशन की वीजा आवेदन की वेबसाइट के माध्यम से प्रस्तुत करना होगा। इस तरह की रिपोर्ट हैं कि कई आवेदकों को आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध करवाराने में कठिनाइयों के कारण प्रक्रिया में देर होने का सामना करना पड़ रहा है। इसके पहले, यात्रियों को हवाई अड्डे पर इमिग्रेशन अधिकारियों के अनुरोध पर केवल होटल बुकिंग और वापसी टिकट दिखाने के लिए कहा जाता था, लेकिन अब इसे वीजा आवेदन की शर्त बना दिया गया है। ध्यान रहे कि पाकिस्तान जैसे कई देशों के यात्रियों के लिए पहले ही इस तरह के वीजा आवेदन नियम लागू हो चुके हैं, अब इन नियमों को भारत के लिए भी अनिवार्य किया गया है।