25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / World / PM Modi के श्रीलंका दौरे के दौरान रक्षा सहयोग पर अपडेट समझौता भारत के लिए कितना फायदेमंद होगा ?

PM Modi के श्रीलंका दौरे के दौरान रक्षा सहयोग पर अपडेट समझौता भारत के लिए कितना फायदेमंद होगा ?

India-Sri Lanka defense cooperation: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की श्रीलंका यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग समझौता अपडेट किया जाएगा और मछुआरों की रिहाई सहित कई मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

MI Zahir

•

Updated: 29 Mar 2025, 10:10 AM IST

PM Modi Srilanka Visit

PM Modi Srilanka Visit

India-Sri Lanka defense cooperation: भारत (India)और श्रीलंका रक्षा सहयोग (defense cooperation) पर मौजूदा समझौता अपडेट करने की दिशा में काम कर रहे हैं, जिस पर अगले सप्ताह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पांच अप्रेल से शुरू हो रही श्रीलंका ( Srilanka) यात्रा के दौरान मोहर लगने की उम्मीद है। इस यात्रा के दौरान दोनों पड़ोसियों के बीच मजबूत राजनयिक संबंधों को और बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी ( PM Modi) ऐसे पहले राष्ट्रप्रमुख होंगे, श्रीलंका के नए राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके (Anura Kumar Dissanayake) जिनकी मेजबानी करेंगे।

दोनों नेता मछुआरों से संबंधित सभी मुद्दों पर भी चर्चा करेंगे

यात्रा के दौरान दोनों नेता ऊर्जा संपर्क, डिजिटलीकरण, रक्षा, स्वास्थ्य और बहुक्षेत्रीय अनुदान सहायता से संबंधित कई समझौतों के आदान-प्रदान के भी साक्षी बनेंगे। कोलंबो यात्रा के दौरान पीएम मोदी भारतीय वित्तीय सहायता से अमल में लाई जा रहीं विकास परियोजनाओं के उद्घाटन के लिए दिसानायके के साथ अनुराधापुरा की यात्रा करेंगे। दोनों नेता मछुआरों ( से संबंधित सभी मुद्दों पर भी चर्चा करेंगे, जिसमें भारतीय मछुआरों और मछली पकड़ने वाली नौकाओं की शीघ्र रिहाई (fishermen release)) और स्वदेश वापसी शामिल है।

थाइलैंड होते हुए श्रीलंका

प्रधानमंत्री मोदी श्रीलंका की यात्रा से पहले तीन अप्रेल को थाईलैंड जाएंगे जहां वे छठे बिम्सटेक शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। दो दिन वहां रहकर मोदी पांच अप्रेल को कोलंबो पहुंचेंगे।

श्रीलंका में भारतीयों की आबादी

श्रीलंका में भारतीयों में मुख्य रूप से तमिलों, भारतीय मूल के तमिल और भारतीय नागरिक शामिल हैं। भारतीय तमिल मुख्य रूप से श्रीलंका के उत्तर और पूर्वी प्रांतों में रहते हैं, उनके पूर्वज 19वीं और 20वीं शताब्दी में चाय बागानों में काम करने के लिए श्रीलंका लाए गए थे। इन भारतीय तमिलों की संख्या लगभग 15 लाख) के आसपास है। वैसे श्रीलंका में भारतीय नागरिकों की संख्या समय-समय पर बदलती रहती है, जो मुख्य रूप से व्यापार, पर्यटन, या अन्य कारणों से रहते हैं। एक अनुमान के अनुसार, भारतीय नागरिकों की संख्या 50,000 से 100,000 के बीच हो सकती है।इस प्रकार भारतीय समुदाय श्रीलंका में का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसमें भारतीय तमिल और भारतीय नागरिक दोनों शामिल हैं।

ये भी पढ़ें:Eid-al-Fitr 2025: भारत में ईद कब है- 31 मार्च या 1 अप्रेल ? सऊदी अरब और पाकिस्तान में चांद दिखने की तारीख़ देखें