बांग्लादेश (Bangladesh) की पूर्व पीएम शेख हसीना (Sheikh Hasina) पिछले साल 5 अगस्त को अपनी बहन शेख रेहाना (Sheikh Rehana) के साथ देश छोड़कर भाग गई थीं। देश की अपदस्थ पीएम शेख हसीना अपनी बहन के साथ बांग्लादेश से भारत (India) आई थीं और तभी से भारत सरकार की शरण में ही रह रही हैं। मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली बांग्लादेश की अंतरिम सरकार कई बार भारत सरकार से शेख हसीना को बांग्लादेश भेजने की मांग उठा चुकी है। बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ गिरफ्तारी वॉरंट भी जारी हो चुका है और उन पर कई मामले भी लगाए जा चुके हैं। लेकिन शेख हसीना के प्रत्यर्पण मामले में भारत सरकार ने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार को बड़ा झटका दे दिया है।