
Graphite mine
भारत (India) और श्रीलंका (Sri Lanka) में काफी समय से अच्छे संबंध रहे हैं। दोनों पडोसी देश हैं और भारत ने हमेशा ही पडोसी का फर्ज़ भी निभाया है। जब भी श्रीलंका को ज़रूरत पड़ी है, भारत ने हमेशा श्रीलंका की मदद की है। भारत और श्रीलंका में व्यापारिक संबंध भी हैं। भारत में मिलने वाली कई अहम चीज़ें श्रीलंका खरीदता है। पार हाल ही में आई जानकारी के अनुसार श्रीलंका में पाई जाने वाली एक चीज़ में भारत को काफी दिलचस्पी है। इतना ही नहीं, भारत ने इस चीज़ की खदानों को लेने की इच्छा भी जताई है।
भारत को चाहिए श्रीलंका की ग्रेफाइट खदानें
जानकारी के अनुसार भारत को श्रीलंका की ग्रेफाइट खदानें चाहिए। श्रीलंका में अच्छी क्वालिटी का ग्रेफाइट पाया गया है और भारत ने इसकी खदानों को खरीदने में दिलचस्पी जताई है। दरअसल ग्रेफाइट कई अहम चीज़ों को बनाने में इस्तेमाल किया जाता है। इनमें बैट्री भी शामिल है जिसका इस्तेमाल स्मार्टफोन, व्हीकल्स और अन्य चीज़ों में भी किया जाता है। ऐसे में भारत इन ग्रेफाइट खदानों को खरीदकर अलग-अलग सेक्टर्स में इसका इस्तेमाल करना चाहता है।
सरकारों में बातचीत हुई शुरू
जानकारी के अनुसार भारत और श्रीलंका की सरकारों के बीच इस विषय पर बातचीत शुरू हो गई है। बातचीत अभी शुरुआती चरण में ही है ऐसे में इससे जुडी ज़्यादा जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
Updated on:
31 May 2024 01:06 pm
Published on:
31 May 2024 01:06 pm
