
Minneapolis shooting
अमेरिका (United States of America) में गन वॉयलेंस (बंदूक की वजह से हिंसा) का कहर जारी है। आए दिन ही अमेरिका में कहीं न कहीं गोलीबारी की घटनाएं घटित होती रहती हैं। अमेरिका में गन वॉयलेंस कोई छोटी-मोटी नहीं, बल्कि एक बेहद ही गंभीर समस्या है और लंबे समय से चली आ रही है। पब्लिक प्लेस हो या फिर प्राइवेट प्लेस, अमेरिका में गन वॉयलेंस के कहर से कोई भी जगह सुरक्षित नहीं है। अब अमेरिका में गोलीबारी का एक और मामला सामने आया है। यह घटना मिनेसोटा (Minnesota) राज्य के मिनिऐपोलिस (Minneapolis) शहर में घटित हुई है।
6 लोगों पर चलाई गोली
जानकारी के अनुसार आरोपी ने 6 लोगों पर गोली चलाई। इनमें से 2 पुलिसकर्मी थे और 4 सामान्य लोग।
3 लोगों की मौत
इस घटना में 3 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में 1 पुलिसकर्मी और 2 सामान्य लोग हैं। वहीं 3 लोग घायल हैं जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
आरोपी की भी मौत
इस घटना में आरोपी की भी मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार आरोपी पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मारा गया। आरोपी की पहचान का खुलासा नहीं हुआ है।
गन वॉयलेंस में नहीं हो रही कमी
गन वॉयलेंस अमेरिका में पिछले कुछ समय से नहीं, बल्कि लंबे समय से एक बड़ी समस्या रही है। अमेरिका में गन खरीदना उतना ही आसान है जितना भारत में सब्जी खरीदना। एक छोटा बच्चा भी अमेरिका में गन खरीद सकता है और वहाँ गन की खरीद पर कोई सख्त कानून नहीं है। ऐसे में अमेरिका में गन वॉयलेंस की वजह से हर साल बड़ी संख्या में लोगों की जान जाती हैं और इन मामलों में किसी तरह की कोई कमी देखने को नहीं मिल रही।
Updated on:
31 May 2024 12:35 pm
Published on:
31 May 2024 12:35 pm
