31 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कौन बनेगा प्रधानमंत्री? भारत के मित्र देश में चुनावी खींचतान, PM मोदी के दोस्त नहीं लड़ेंगे इलेक्शन 

Japan Elections: जापान के पीएम फुमियो किशिदा ने ऐलान किया है कि वो अपनी पार्टी के प्रमुख पद का चुनाव नहीं लड़ेंगे।

2 min read
Google source verification
Japan Elections

PM Narendra Modi and Japan PM Fumio Kishida

Japan Elections: भारत के जिगरी दोस्त जापान में अगले साल चुनाव होने को हैं। इसी बीच PM मोदी के दोस्त और जापान के प्रधानमंत्री फूमियो किशिदा (Fumio Kishida) ने ऐलान किया है कि वो सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (LDP) के प्रमुख पद के लिए 27 सितंबर को होने वाले चुनाव में हिस्सा नहीं लेंगे। ऐसे में दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था का नेतृत्व कौन करेगा, कौन इस दौड़ में शामिल होगा, ये सवाल अब हर किसी के जेहन में घूम रहे हैं। यहां पर हम आपको पद के दावेदार LDP के 9 नेताओं के बारे में बता रहे हैं जिसमें दो महिलाएं भी शामिल हैं।

शिंजिरो कोइजुकी: पूर्व पीएम के बेटे

शिंजिरो कोइजुकी लोकप्रिय पूर्व प्रधानमंत्री जुनिचिरो कोइजुमी के पुत्र हैं। पर्यावरण मंत्री के रूप में कोइजुमी ने नवीकरणीय ऊर्जा के अधिक उपयोग का समर्थन किया। उनकी पत्नी टीवी एंकर है। हालांकि, एलडीपी के वरिष्ठ नेता 43 वर्षीय कोइजुमी को पीएम पद के लिए बहुत छोटा व कमजोर मानते हैं।

शिगेरू इशिबा: रक्षा मंत्री रह चुके

शिगेरू इशिबा एक पूर्व रक्षा मंत्री हैं जो मतदाताओं में लोकप्रिय हैं, लेकिन एलडीपी सांसदों में नहीं, जिसके परिणामस्वरूप पार्टी नेता बनने के उनके चार प्रयास विफल हो गए। 67 वर्षीय इशिबा को सैन्य मॉडल बनाना पसंद है, जिसमें रूसी रक्षा मंत्री की यात्रा के लिए बनाया गया सोवियत विमानवाहक पोत शामिल है।

साने ताकाइची: मुखर राष्ट्रवादी की छवि

साने ताकाइची एलडीपी के रूढ़िवादी विंग में लोकप्रिय एक मुखर राष्ट्रवादी हैं। वह पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की करीबी थीं, जिनकी हत्या कर दी गई थी। 63 वर्षीय ताकाइची जापान के युद्ध मृतकों के यासुकुनी तीर्थस्थल पर नियमित रूप से जाती हैं, उनके नामांकन से चीन और दक्षिण कोरिया नाराज हो सकते हैं।

तारो कोनो: उदारवादियों में लोकप्रिय

तारो कोनो वर्तमान में डिजिटल परिवर्तन मंत्री हैं। मुखर सुधारवादी हैं, जिन्हें 2021 में पिछले नेतृत्व की दौड़ में प्रधान मंत्री फुमियो किशिदा ने हराया था। अमरीका में शिक्षित 61 वर्षीय कोनो ने कई मंत्री पद संभाले हैं और एक्स पर उनके 2.5 मिलियन फॉलोअर हैं। एलडीपी के अनुसार उनके विचार उदारवादी हैं।

योको कामिकावा: अभी विदेश मंत्री का जिम्मा

हार्वर्ड से शिक्षा प्राप्त वर्तमान विदेश मंत्री 71 वर्षीया योको कामिकावा साहसिक मानी जाती हैं। उन्होंने न्याय मंत्री रहते हुए 16 लोगों को फांसी देने का आदेश दिया था, जिनमें 1995 में टोक्यो सबवे पर सरीन गैस हमले के लिए जिम्मेदार प्रलय पंथ ऑम शिनरिक्यो के 13 सदस्यों के लिए फांसी शामिल है।

तोशिमित्सु मोटेगी: अंग्रेजी पर अच्छी पकड़

मजबूत अंग्रेजी के साथ आबे के पूर्व गोल्फ पार्टनर तोशिमित्सु मोटेगी को पेचीदा अमरीकी-जापान व्यापार वार्ता को कुशलतापूर्वक संभालने के लिए 'ट्रम्प व्हिस्परर' नाम दिया गया था। हार्वर्ड से शिक्षा प्राप्त एलडीपी महासचिव 68 वर्षीय मोटेगी के बारे में कहा जाता है कि वे बहुत जल्दी गुस्सा हो जाते हैं।

ये भी दौड़ में शामिल...

पूर्व विदेश मंत्री और वर्तमान मुख्य कैबिनेट सचिव योशिमासा हयाशी, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री काट्सुनोबु काटो और पूर्व आर्थिक सुरक्षा मंत्री ताकायुकी कोबायाशी भी इस दौड़ में हैं।

ये भी पढ़ें- भारत-चीन समेत इस देश में यागी तूफान का कहर, 254 की मौत, 100 से ज्यादा लापता

Story Loader