13 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डेटा उल्लंघन से प्रभावित देशों में भारत 5वें स्थान पर, कुल 53 लाख खातों में लगी सेंध

दुनियाभर में करीब 29.980 करोड़ सोशल मीडिया अकाउंट और ईमेल आदि खातों में सेंध लगी। भारत में वर्ष 2023 में डेटा उल्लंघन के मामले वर्ष 2022 की तुलना में 56% घटे, इसके बावजूद भारत सबसे अधिक डेटा उल्लंघन वाले देशों की लिस्ट में 7वें स्थान से फिसलकर 5वें स्थान पर आ गया।

less than 1 minute read
Google source verification
data breach in india

भारत में कुल 53 लाख खातों में लगी सेंध

जनवरी से दिसंबर 2023 के बीच दुनियाभर में करीब 29.980 करोड़ सोशल मीडिया अकाउंट और ईमेल आदि खातों में सेंध लगी। डेटा लीक का पता लगाने वाली नीदरलैंड की कंपनी सुरफशाख की रिपोर्ट के मुताबिक, डेटा ब्रीच के सबसे अधिक 10 करोड़ मामले अमरीका में आए। इस लिस्ट में भारत दुनियाभर में 5वें स्थान पर रहा। भारत में पिछले साल कुल 53 लाख खातों में सेंध लगी।

सकारात्मक रुझान

साइबर सुरक्षा के लिहाज से किए गए उपायों की वजह से भारत में वर्ष 2023 में डेटा उल्लंघन के मामले वर्ष 2022 की तुलना में 56% घटे, इसके बावजूद भारत सबसे अधिक डेटा उल्लंघन वाले देशों की लिस्ट में 7वें स्थान से फिसलकर 5वें स्थान पर आ गया। वैश्विक स्तर पर भी डेटा उल्लंघन में 18% की कमी आई।

भारत में सबसे ज्यादा प्रभावित

दुनियाभर में डेटा ब्रीच से लिंक्डइन सबसे अधिक प्रभावित हुआ। यहां लगभग 1.15 करोड़ ई-मेल (e-mails) व मैसेजेज लीक हुए। भारत में रेंटोमोजो और केवलकिरन सबसे ज्यादा प्रभावित रहे।

ये हैं सबसे ज्यादा प्रभावित देश

देश - कुल मामले

अमरीका (US) 9.67 करोड़

रूस (Russia) 7.84 करोड़

फ्रांस (France) 1.05 करोड़

स्पेन (Spain) 78 लाख

भारत (India) 53 लाख

इन महादेशों मेंं सबसे अधिक सेंधमारी

क्षेत्र -कुल मामले

यूरोप(europ) 11.66 करोड़

उ. अमरीका (North America) 10.17 करोड़

एशिया(Asia) 2.6 करोड़

द. अमरीका 69 लाख

इन कंपनियों के खातों पर ज्यादा सेंध

कंपनी का नाम - अकाउंट हैक

लिंक्डइन(Linkedin) 1.15 करोड़

चितई-गोरोड 01 करोड़

बुक 24 40 लाख

डियोलिंगो 26 लाख

टियागो(tiago) 21 लाख

रेंटोमोजो 11 लाख

ये भी पढ़ें: कौन है गैंगस्टर कपिल सांगवान? INLD नेता नफे सिंह की हत्या की ली जिम्मेदारी