
India Respons on Israel Hamas Ceasefire MEA Statement
Israel Hamas Ceasefire: भारत ने गुरुवार को गाजा में बंधकों की रिहाई और युद्ध विराम पर समझौते पर अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है। विदेश मंत्रालय ने युद्धविराम के समझौते पर इजरायल और हमास की सहमति का स्वागत किया है। MEA ने कहा कि भारत को उम्मीद है कि इससे गाजा के लोगों को मानवीय सहायता की सुरक्षित और लगातार आपूर्ति होगी। विदेश मंत्रालय ने कहा कि "हम बंधकों की रिहाई और गाजा में युद्धविराम के लिए समझौते की घोषणा का स्वागत करते हैं। हमें उम्मीद है कि इससे गाजा के लोगों को मानवीय सहायता की सुरक्षित और निरंतर आपूर्ति होगी।"
बयान में आगे कहा गया कि "हमने लगातार सभी बंधकों की रिहाई, युद्ध विराम और बातचीत और कूटनीति के रास्ते पर लौटने का आह्वान किया है।"
बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने 15 महीने से भी ज्यादा समय तक चले युद्ध को खत्म करते हुए इजरायल और हमास के बीच युद्ध विराम और बंधक सौदे की सफल बातचीत का ऐलान किया। ये युद्धविराम तीन चरणों होगा। जिसमें पूर्ण युद्ध विराम, गाजा से इजरायली सेना की वापसी और पहले चरण में अमेरिकियों सहित बंधकों की रिहाई शामिल है।
इज़रायल और हमास के बीच युद्ध विराम और बंधक समझौते की खबरें आने के बाद तो गाज़ा और इजरायल में खुशी की लहर दौड़ गई। इजरायल के कई हिस्सों में तो लोग सड़कों पर उतर गए और खुशी में नाचते-गाते दिखे। एक-दूसरे को गले से लगाकर उन्होंने इस युद्धविराम की बधाई दी। इनमें से कई लोग अपनों के वापस देश लौटने की बात कर भावुक भी हो गए। लोगों ने बंधकों के बैनर हाथ में लेते हुए ढोल बजाया और नारे लगाए।
Updated on:
16 Jan 2025, 3:46 PM IST
Published on:
16 Jan 2025, 3:46 PM IST
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.