
Kalpana Balan
दुनिया में लोग अलग-अलग काम करते हुए तो रिकॉर्ड बनाते हैं ही पर ऐसे लोग भी होते हैं जिनकी कोई अलग हटके खासियत की वजह से रिकॉर्ड बन जाता है। कुछ रिकॉर्ड तो ऐसे होते हैं जो गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (Guinness World Records) में दर्ज हो जाते हैं। समय-समय पर लोग अपना नाम गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज कराते हैं। हाल ही में भारत की एक महिला ने भी यह कमाल कर दिखाया। इस महिला का नाम कल्पना बालन (Kalpana Balan) है और इस महिला ने अपनी एक अलग हटके खासियत की वजह से गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है।
बनी सबसे ज़्यादा दाँतों वाली महिला
26 साल की और एक बच्चे की माँ, कल्पना दुनिया में सबसे ज़्यादा दाँतों वाली महिला बन गई है और ऐसा करने के साथ कल्पना ने गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। दुनिया में और कोई महिला नहीं है जिसके कल्पना से ज़्यादा दाँत हैं। कल्पना के निचले जबड़े में 4 और ऊपरी जबड़े में 2 एक्स्ट्रा दाँत हैं।
माता-पिता भी हुए थे हैरान
कल्पना के माता-पिता भी उसके एक्स्ट्रा दाँतों को निकलता देखकर हैरान थे और उसे एक डेंटिस्ट के पास भी ले गए जिससे उन दाँतों को निकलवाया जा सके। पर डेंटिस्ट ने उन एक्स्ट्रा दाँतों के बढ़ने का इंतज़ार करने की सलाह दी और उसके बाद कल्पना ने उन्हें कभी नहीं निकलवाया।
गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड से बेहद खुश है कल्पना
कल्पना अपने गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड से बेहद ही खुश है। कल्पना ने इसे अपने लिए लाइफटाइम अचीवमेंट बताया है।
बढ़ सकता है कल्पना का गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड
कल्पना का गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड आगे जाकर और भी बढ़ सकता है। इसकी वजह है कल्पना के 2 और एक्स्ट्रा दाँत जो अभी नहीं निकले हैं पर आगे जाकर निकल सकते हैं।
यह भी पढ़ें- सीज़फायर खत्म होने के बाद करीब 2 महीने तक जारी रह सकता है इज़रायल-हमास युद्ध
Published on:
24 Nov 2023 04:19 pm
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
