प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बीच फोन पर संवाद हुआ, जिसमें दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय शांति पर चर्चा की। भारत ने दोनों देशों को आपसी संवाद और कूटनीति के जरिए संकट टालने का संदेश दिया है। विदेश मंत्रालय ने यह भी कहा कि भारत अपने सभी नागरिकों की सुरक्षा के प्रति गंभीर है और उन्हें सतर्क रहने की सलाह दी गई है।