
Rajnath SIngh, S. Jaishankar, Antony Blinken and Lloyd Austin (From left to right)
भारत (India) और अमेरिका (United States Of America) के बीच आज 2+2 मंत्रिस्तरीय वार्ता होगी। इस वार्ता में शामिल होने के लिए अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन (Antony Blinken) और रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन (Lloyd Austin) आज भारत आ गए हैं। इन दोनों नेताओं की भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) और विदेश मंत्री एस. जयशंकर (S. Jaishankar) के साथ 2+2 मंत्रिस्तरीय वार्ता होगी जिसका आयोजन देश की राजधानी नई दिल्ली (New Delhi) के सुषमा स्वराज भवन में होगा। दोनों देशों के बीच यह पांचवी 2+2 मंत्रिस्तरीय वार्ता होगी।
अहम विषयों पर होगी बातचीत
भारत और अमेरिका के रक्षा मंत्रियों और विदेश मंत्रियों के बीच अहम विषयों पर बात होगी। दोनों देशों के संबंधों में पिछले कुछ साल में काफी मज़बूती आई है। ऐसे में इन संबंधों को और मज़बूत बनाने पर जोर दिया जाएगा। साथ ही डिफेंस सेक्टर और दोनों देशों की एक-दूसरे के प्रति विदेश नीति पर भी बात की जाएगी जिससे भारत और अमेरिका दोनों ही डिफेंस सेक्टर में और मज़बूत बने और साथ ही दोनों के बीच परस्पर समन्वय भी बना रहे। दोनों देशों के बीच डिफेंस पार्टनरशिप को मज़बूत करते हुए कई एडवांस हथियार और फाइटर जेट्स भारत में बनाए जाएंगे, जिससे भारत का डिफेंस मज़बूत होगा। इन सभी कामों के लिए रोडमैप पर भी इस वार्ता में चर्चा होगी। इन सभी विषयों के अलावा सूचना, प्रौद्योगिकी और अन्य अहम विषयों पर भी 2+2 मंत्रिस्तरीय वार्ता में बात होगी।
पीएम मोदी से भी मिलेंगे दोनों अमेरिकी नेता
अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन 2+2 मंत्रिस्तरीय वार्ता में भाग लेने के साथ ही भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Of India Narendra Modi) से भी मुलाकात करेंगे और भारत-अमेरिका के संबंधों में मज़बूती के साथ ही 2+2 मंत्रिस्तरीय वार्ता से जुड़े अहम विषयों पर चर्चा करेंगे।
यह भी पढ़ें- इज़रायल नहीं करेगा फिर से गाज़ा पर कब्ज़ा, पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने की पुष्टि
Published on:
10 Nov 2023 10:09 am
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
