ब्रिटेन के नए वीजा नियम से भारतीय डॉक्टरों के लिए वहां नौकरी तलाशना कठिन होने जा रहा है। वीजा नियमों में प्रस्तावित बदलाव से वहां के नियोक्ताओं को कुशल कर्मियों की नियुक्ति में यूरोपीय कामगारों को प्राथमिकता देनी होगी। भारतीय डॉक्टरों के संगठन ने ब्रिटेन के गृह मंत्रालय को चेतावनी संदेश भेजने का फैसला लिया है।