16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड में बाढ़ से भारतीय नागरिक की मौत

Floods in Queensland Of Australia: ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड में भारी बारिश और तूफान के चलते मौसम ख़राब चल रहा है। इस मौसम का शिकार एक भारतीय नागरिक बन गया।

2 min read
Google source verification
queensland_floods.jpg

Queensland floods

मौसम का मिज़ाज कब बदल जाए, इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। मौसम कहीं भी और कभी भी पलटी मार सकता है। ऑस्ट्रेलिया (Australia) के क्वींसलैंड (Queensland) में इस समय मौसम की मार पड़ रही है। क्वींसलैंड में भारी बारिश और तूफान के चलते मौसम बेहद खराब है और इस वजह से आई बाढ़ की वजह से भी लोगों को काफी परेशानी हो रही है। क्वींसलैंड के कुछ हिस्सों में तेज़ तूफान की चेतावनी भी जारी की गई है। इनमें लोगान (Logan), रेडलैंड सिटी (Redland City) और ब्रिस्बेन (Brisbane) के कुछ हिस्से शामिल हैं जहाँ तूफान की वजह से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। क्वींसलैंड में इस मौसम की इस मार की कीमत एक भारतीय नागरिक को चुकानी पड़ी है।


भारतीय नागरिक की बाढ़ की वजह से हुई मौत

क्वींसलैंड के माउंट ईसा (Mount Isa) के पास बाढ़ की वजह से एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई। मृत नागरिक की पहचान उजागर नहीं की गई पर यह बताया गया कि इस बाढ़ में एक महिला की मौत हुई है।

पानी में डूबी कार में मृत पाई गई महिला

जानकारी के अनुसार मरने वाली महिला की उम्र करीब 28 साल थी। वह क्वींसलैंड के माउंट ईसा के पास बाढ़ के पानी में आंशिक रूप से डूबी एक कार के अंदर मृत पाई गई।

किसने दी जानकारी?

क्वींसलैंड के माउंट ईसा के पास बाढ़ की वजह से भारतीय महिला की मौत की जानकारी कैनबरा (Canberra) स्थित भारतीय उच्चायोग की तरफ से दी गई। कैनबरा स्थित भारतीय उच्चायोग की तरफ से इस भारतीय महिला की मौत पर शोक व्यक्त करते हुए उसके परिवार के प्रति संवेदना जाहिर की। साथ ही इस बात की जानकारी भी दी गई कि वो ज़रूरी मदद के लिए मृतक के परिवार के संपर्क में है।


यह भी पढ़ें- रूस के विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी की जेल में संदिग्ध मौत, आलोचक को जहर देने का राष्ट्रपति पुतिन पर पहले लग चुका है आरोप