कीनू ने बताया कि ईशान की हरकत बिना उकसावे की थी। कीनू, फ्लाइट में ईशान से एक सीट आगे बैठा था और उसने उस समय कीनू की गर्दन पकड़ी, जब वह अपनी निर्धारित सीट पर वापस लौट रहा था। कीनू के अनुसार ईशान ने उसे भला-बुरा भी सुनाया और यहाँ तक कह दिया कि अगर उसने ईशान को चुनौती दी तो इसकी कीमत कीनू को अपनी जान देकर चुकानी पड़ सकती है। इसके बाद कीनू ने मदद के लिए फ्लाइट में लगे बटन को दबा दिया।