2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारतीय मूल के शख्स ने यूके में की भारतीय मूल की लड़की की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Murder Of Indian Origin Woman In UK: यूके में हाल ही में भारतीय मूल की एक लड़की की हत्या कर दी गई। पर किसने की उसकी हत्या? आइए जानते हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
indian_origin_man_killed_indian_origin_woman_in_uk.jpg

Murder of Indian origin woman in UK

दुनियाभर में आपराधिक मामले बढ़ रहे हैं। आए दिन ही कहीं न कहीं किसी न किसी अपराध की घटना सामने आती है। हाल ही में यूके (UK) में ऐसा ही एक मामला सामने आया है। यह मामला इंग्लैंड (England) का है। यूके में अमेरिका (United States Of America) की तरह गन वॉयलेंस बड़ी समस्या नहीं है, पर यूके में नाइफ अटैक (चाकू से हमले) के कई मामले सामने आते हैं और हाल ही में लंदन (London) के क्रॉयडॉन (Croydon) में इसी तरह का मामला सामने आया है। भारतीय मूल की एक लड़की की चाकू से मारकर हत्या कर दी गई है। और ऐसा करने वाला आरोपी भारतीय मूल का ही शख्स है।


साहिल नाम के लड़के ने की महक नाम की लड़की की हत्या

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी का नाम साहिल है जो भारतीय मूल का है और लंदन के क्रॉयडॉन में रहता है। वहीं महक कुछ दिन पहले ही लंदन के क्रॉयडॉन आई थी। एक घर में रविवार की शाम उसका शव मिला, जिसके बाद पुलिस और पैरामैडिक्स को सूचना दी गई। साथ ही इस मामले में महक के घरवालों को भी सूचना दे दी गई है।

साहिल को किया गया गिरफ्तार

साहिल को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया। हत्या की वजह और साहिल का महक से क्या रिश्ता था इस बात की जानकारी अभी सामने नहीं आई है। हालांकि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। महक का पोस्टमार्टम आज किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- इज़रायल ने बताया हमास को नए युग का नाज़ी, कहा - 'युद्ध नहीं रोकना चाहते आतंकी'