11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अमेरिका में फिर हुआ गन वॉयलेंस, इंडियानापोलिस में गोलीबारी से 1 की मौत और 5 घायल

Another Gun Violence Incident In USA: अमेरिका में गन वॉयलेंस/गोलीबारी के मामलों का होना जारी है। अब ऐसा एक और मामला सामने आया है।

2 min read
Google source verification
indianapolis_waffle_house_shooting.jpg

Indianapolis Waffle House shooting

अमेरिका (United States of America) में गन वॉयलेंस (बंदूक की वजह से हिंसा) होना एक सामान्य बात है। सामान्य बात इसलिए क्योंकि आए दिन ही अमेरिका में कहीं न कहीं गोलीबारी की घटनाएं घटित होती रहती हैं। हालांकि यह एक बेहद ही गंभीर समस्या है। गन वॉयलेंस की इस बीमारी ने अमेरिका को लंबे समय से गिरफ्त में रखा हुआ है। पब्लिक प्लेस हो या फिर प्राइवेट प्लेस, अमेरिका में गन वॉयलेंस के कहर से कोई भी जगह सुरक्षित नहीं है। अब अमेरिका में गन वॉयलेंस का एक और मामला सामने आया है। यह घटना इंडियाना (Indiana) राज्य के इंडियानापोलिस (Indianapolis) शहर में घटित हुई है।


Waffle House में हुई गोलीबारी

इंडियानापोलिस में Waffle House रेस्टोरेंट में सोमवार आधी रात करीब 12 बजकर 30 मिनट के आसपास गोलीबारी हुई। यह गोलीबारी दो ग्रुप्स के बीच झड़प के चलते हुई और रेस्टोरेंट के अंदर और बाहर दोनों जगह गोलीबारी हुई।

1 की मौत और 5 घायल

इंडियानापोलिस में Waffle House रेस्टोरेंट में हुई गोलीबारी में 6 लोगों को गोली लगी। सभी 6 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां एक महिला की मौत हो गई। घायलों में एक अन्य महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं तीन पुरुषों और एक अन्य महिला की हालत अब स्थिर बताई जा रही है।


जांच हुई शुरू

पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है और रेस्टोरेंट में मौजूद स्टाफ से पूछताछ भी, जिससे पता लगाया जा सके कि इस घटना की क्या वजह रही।

गन वॉयलेंस में नहीं हो रही कमी

गन वॉयलेंस अमेरिका में पिछले कुछ समय से नहीं, बल्कि लंबे समय से एक बड़ी समस्या रही है। अमेरिका में गन खरीदना उतना ही आसान है जितना भारत में सब्जी खरीदना। एक छोटा बच्चा भी अमेरिका में गन खरीद सकता है और वहाँ गन की खरीद पर कोई सख्त कानून नहीं है। ऐसे में अमेरिका में गन वॉयलेंस की वजह से हर साल बड़ी संख्या में लोगों की जान जाती हैं और इन मामलों में किसी तरह की कोई कमी देखने को नहीं मिल रही।

यह भी पढ़ें- इक्वाडोर में आया भूकंप, रिक्टर स्केल पर रही 5.1 की तीव्रता