अलेप्पो में मारे जा चुके हैं सैकड़ों लोग
अलेप्पो में गोलाबारी तथा बमबारी में सैकड़ों लोग मारे जा चुके हैं, जिनमें बच्चे भी शामिल हैं। सीरिया की सरकार विद्रोहियों के कब्जे से अलेप्पो को अपने कब्जे में लेने का प्रयास कर रही है। अलेप्पो के अस्पताल पर हमले से पहले रूस ने कहा था कि वह सीरिया की सरकार को इस शहर की लड़ाई से नहीं रोकेगा, किन्तु रविवार से उसके रूख में परिवर्तन आ गया है। इस समय अलेप्पो में युद्धविराम की बात चल रही है। अलेप्पो का 95 प्रतिशत मेडिकल स्टॉफ शहर छोड़कर भाग गया है।