Iran Israel: ईरानी सेना ने इजरायल पर बैलिस्टिक मिसाइलों की बौछार कर दी। एक के बाद एक ईरान ने इजरायल पर 200 बैलिस्टिक मिसाइल (Ballistic Missile) दाग दी। ईरान के इस हमले का मेन टारगेट इजरायल के सैन्य और सुरक्षा प्रतिष्ठानों रहे। ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के एक बयान का हवाला देते हुए मीडिया रिपोर्ट्स ने पुष्टि की है कि ईरान ने 200 बैलिस्टिक मिसाइल दागी हैं। साथ ही ईरान ने ये भी धमकी दी है कि अगर इजरायल ने जवाब दिया तो वो 1000 गुना ज्यादा पलटवार करेंगे।