एक चौंकाने वाले दावे में ईरान ने कहा कि जरूरत पड़ने पर पाकिस्तान के साथ मिलकर इजरायल पर परमाणु हमला किया जा सकता है। ईरानी राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सदस्य मोहसेन रेजाई ने एक टीवी शो में दावा किया कि पाकिस्तान ने ऐसा वादा किया है। हालांकि, पाकिस्तान ने तुरंत खंडन करते हुए कहा कि उसने ईरान के साथ ऐसा कोई समझौता नहीं किया।पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने एक एक्स पोस्ट में स्पष्ट किया कि कोई ऐसा कमिटमेंट नहीं है। ईरानी विदेश मंत्रालय ने कहा कि वह परमाणु अप्रसार संधि (एनपीटी) से बाहर निकलने के लिए संसद में बिल ला रहा है, लेकिन साथ ही यह भी जोड़ा कि वह परमाणु हथियारों का समर्थक नहीं है।