29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ईरान ने किया अमेरिकी एयरक्राफ्ट को मार गिराने का दावा, अमेरिका ने किया खारिज

Iran-US War: ईरान ने हाल ही में अमेरिकी एयरक्राफ्ट को मार गिराने का दावा किया है। हालांकि अमेरिका ने इस दावे को खारिज कर दिया है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Tanay Mishra

May 29, 2026

Iran claims to have shot down US aircraft

ईरान ने किया अमेरिकी विमान को मार गिराने का दावा (File Photo)

अमेरिका (United States of America) और ईरान (Iran) के बीच 60 दिन की शांति डील पर सहमति बन गई है, जिसके बारे में मीडिया रिपोर्ट्स दावा कर रही हैं। हालांकि अभी तक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने इसे ग्रीन सिग्नल नहीं दिया है। इस बीच दोनों देशों की तरफ से सीज़फायर का उल्लंघन भी किया गया। अब ईरान ने एक अमेरिकी एयरक्राफ्ट मार गिराने का दावा किया है। ईरानी सेना ने दावा किया है कि उनके एयरडिफेंस सिस्टम ने बुशहर प्रांत के जाम शहर में गुरुवार को देर रात अमेरिकी एयरक्राफ्ट को मार गिराया है। ईरानी मीडिया के अनुसार उनके एयरडिफेंस ने जैसे ही जाम शहर में अमेरिकी एयरक्राफ्ट को इंटरसेप्ट किया, वैसे ही मिसाइल दागते हुए उसे मार गिराया।

अमेरिका ने किया ईरानी दावे को खारिज

ईरान के इस दावे को अमेरिका ने खारिज कर दिया है। अमेरिकी सेना की सेंट्रल कमांड यूनिट CENTCOM के एक अधिकारी ने बयान जारी किया है कि उनका कोई भी एयरक्राफ्ट मार नहीं गिराया है और न ही उसे कोई नुकसान पहुंचा है। CENTCOM के अधिकारी ने साफ किया है कि उनके सभी एयरक्राफ्ट्स सुरक्षित हैं और ईरानी दावे में बिल्कुल सच्चाई नहीं है।

सीज़फायर का उल्लंघन चिंताजनक

दोनों देशों की तरफ से सीज़फायर का उल्लंघन हो रहा है, जो चिंताजनक है। कुछ दिन पहले अमेरिकी सेना ने ईरान की मिसाइल लॉन्च साइट्स और माइन्स बिछाने वाली बोट्स को निशाना बनाया और एयरस्ट्राइक्स की। अमेरिकी सेना ने बताया कि ये हमले सेल्फ डिफेंस में किए गए, क्योंकि मिडिल ईस्ट में मौजूद अमेरिकी सैनिकों पर ईरानी हमलों का खतरा था। इसके बाद ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) में कुछ वाणिज्यिक जहाजों पर 4 ड्रोन्स दागे, जिन्हें अमेरिकी सेना ने मार गिराया। जवाब में अमेरिकी सेना ने दक्षिणी ईरान में एक सैन्य ठिकाने को निशाना बनाते हुए एयरस्ट्राइक कर दी और कई मिसाइलें दागीं। इसके जवाब में आईआरजीसी - इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC - Islamic Revolutionary Guard Corps) ने कुवैत (Kuwait) में स्थित अमेरिकी अली अल सलेम एयरबेस पर एयरस्ट्राइक्स की है।

कुवैत पर हमले की गल्फ देशों ने की निंदा

कुवैत पर ईरानी हमले में कोई हताहत नहीं हुआ। हालांकि गल्फ देशों ने कुवैत पर इस हमले की निंदा की। यूएई (UAE - United Arab Emirates), कतर (Qatar) और सऊदी अरब (Saudi Arabia) ने ईरान के इस हमले को आतंकी हमला बताया।