28 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ईरान के हाथ लगा जैकपॉट, मिला शेल तेल का भंडार

Iran Gets Jackpot: ईरान को कुछ ऐसा मिला है जिसे जैकपॉट माना जा रहा है। क्या है वो चीज़ जो ईरान को मिली है? आइए जानते हैं।

2 min read
Google source verification
iran_discovers_shale_oil_reserves.jpg

Iran discovers gigantic shale oil reserves

कच्चा तेल हर देश की बड़ी ज़रूरतों में से एक है। दुनिया में कुछ देश ऐसे हैं जहाँ कच्चे तेल का भंडार है। पर ऐसे देश भी हैं जो दूसरे देशों से कच्चा तेल खरीदते हैं। पर जिन देशों के पास कच्चे तेल का भण्डार होता है उन्हें इस मामले में दूसरे देशों पर निर्भर नहीं होना पड़ता। कच्चा तेल सीधे लिक्विड फॉर्म में भी अवेलेबल होता है और दूसरे कुछ स्त्रोतों से भी निकाला जा सकता है जिसमें तेल के शेल-चट्टान भी शामिल हैं। हाल ही में ईरान (Iran) ने जानकारी दी है कि उसे कुछ ऐसा मिला है जो जैकपॉट से कम नहीं है।


ईरान को मिला शेल-तेल का भंडार

नेशनल ईरानी ऑयल कंपनी (एनआईओसी) में अन्वेषण निदेशक मेहदी फकौर ने हाल ही में जानकारी दी कि कंपनी को देश में 10 अलग-अलग जगहों पर शेल-तेल का भंडार मिला है। फकौर ने कहा कि पिछले ईरानी कैलेंडर वर्ष (जो 19 मार्च 2024 को खत्म हुआ है) में ईरान को जो शेल-तेल का भंडार मिला है, उससे ईरान के कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस भंडार में 2.5 बिलियन बैरल से ज़्यादा तेल शामिल हुआ।



शेल-चट्टान से कैसे निकाला जाता है तेल?

शेल-चट्टान से तेल निकालने के लिए पहले उसे छोटे टुकड़ों में तोडा जाता है। फिर उसे तेज़ तापमान पर गर्म किया जाता है। गर्म करने से उससे शेल-तेल निकलता है। शेल-तेल को रिफाइन करके उससे अशुद्धियों को दूर किया जाता है और काम लेने लायक बनाया जाता है।

बढ़ेगा विदेशी निर्यात

कच्चे तेल के भंडार के मामले में ईरान की गिनती टॉप के देशों में होती है। ऐसे में ईरान में मिले शेल-तेल के भंडार से ईरान का कच्चे तेल का भंडार और बढ़ेगा। इससे ईरान का कच्चे तेल का विदेशी निर्यात भी बढ़ेगा।

यह भी पढ़ें- रूस में इस साल 1 लाख से ज़्यादा लोगों ने सेना में शामिल होने का किया अनुबंध