13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ईरान के विदेश मंत्री ने भारत को बताया दोस्त, चाबहार पोर्ट पर कही बड़ी बात..

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने हाल ही में बयान देते हुए भारत को अपना दोस्त बताया है। इसके साथ ही अराघची ने चाबहार पोर्ट पर भी एक बड़ी बात कही है। क्या कहा ईरानी विदेश मंत्री ने इस बारे में? आइए जानते हैं।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Tanay Mishra

Feb 17, 2025

India-Iran Friendship

India-Iran Friendship

ईरान (Iran) के भले ही अमेरिका (United States Of America और इज़रायल (Israel) से अच्छे संबंध नहीं हैं, लेकिन इसका असर भारत (India) पर नहीं पड़ता है। भारत और ईरान के बीच अच्छे संबंध हैं और पिछले कुछ साल में इन संबंधों में और इजाफा हुआ है। कई क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच अच्छी पार्टनरशिप भी है और वो भी अमेरिकी प्रतिबंधों के बावजूद। भारत की स्वतंत्र विदेश नीति के तहत दूसरे देशों के ईरान से खराब संबंधों का भारत पर असर नहीं पड़ता है। हाल ही में ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची (Sayyid Abbas Araghchi ) से जब भारत और ईरान के संबंधों पर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने भारत की जमकर तारीफ की।

ईरान के विदेश मंत्री ने भारत को बताया दोस्त

ईरानी विदेश मंत्री अराघची ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भारत का ज़िक्र छिड़ने पर जमकर तारीफ की। अराघची ने भारत को एक बेहतरीन देश बताया और कहा कि वो (भारत), ईरान का दोस्त है।


यह भी पढ़ें- अमेरिकी फंडिंग के बंद होने के बाद बांग्लादेश में मची उथल-पुथल, अब क्या है आगे का रास्ता?

चाबहार पोर्ट पर कही बड़ी बात..

ईरान के विदेश मंत्री अराघची से प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाबहार पोर्ट (Chabahar Port) पर भी सवाल पूछा गया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर कई नए प्रतिबंध लगा दिए हैं, जिसका असर चाबहार पोर्ट पर भी हो सकता है। इस बारे में पूछे जाने पर अराघची ने कहा, "मुझे भारत पर पूरा भरोसा है। भारत और ईरान की 10 साल के लिए चाबहार पोर्ट डील हुई है, जिसका फायदा दोनों देशों को मिलेगा। हमें भरोसा है कि इस बारे में भारत, अमेरिका के ट्रंप प्रशासन से बात करेगा जिससे कोई परेशानी नहीं आएगी।"


यह भी पढ़ें- लाखों मरीजों की हो सकती है एड्स से मौत! डोनाल्ड ट्रंप के आर्थिक सहायता बंद करने पर यूएन का दावा