17 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सऊदी अरब के खिलाफ हूतियों को ईरान की मदद, इजरायल से सहायता लेने पर क्या बोले नेतन्याहू

Houthi Rebels: ईरान पर सऊदी अरब के खिलाफ हूती विद्रोहियों को खुफिया जानकारी और रणनीतिक मदद देने का आरोप लगा है। रिपोर्ट के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने सऊदी अरब को हूतियों के खिलाफ लड़ाई में इजरायल की मदद लेने की सलाह दी है।
2 min read
Google source verification

भारत

•

image

Pratiksha Gupta

•

Oct 17, 2026

Yemen Houthi Conflict

Yemen Houthi Conflict: ईरान समर्थित हूती विद्रही। (फोटो सोर्स:@WelayetNews)

Iran Houthis: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच ईरान, हूती विद्रोहियों और सऊदी अरब के बीच टकराव को लेकर नया दावा सामने आया है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, ईरान ने सऊदी अरब और उसके यमनी सहयोगियों के खिलाफ हालिया हमलों में हूतियों को खुफिया जानकारी और रणनीतिक मार्गदर्शन दिया है। इस बीच अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी बड़ा बयान देते हुए कहा है कि सऊदी अरब को हूतियों के खिलाफ लड़ाई में इजरायल की मदद स्वीकार कर लेनी चाहिए।

ईरान और हूतियों की बढ़ती नजदीकी, बाब अल-मंदेब पर भी दबदबा

इजरायल डिफेंस फोर्स (IDF) के ईरान मामलों के पूर्व शोधकर्ता डैनी सिट्रिनोविच का कहना है कि ईरान और हूतियों के बीच का रिश्ता किसी आका और गुलाम जैसा नहीं, बल्कि गहरे रणनीतिक हितों पर आधारित है। दोनों ही रणनीतिक स्तर पर बेहद मजबूती से एक-दूसरे का साथ दे रहे हैं। हूतियों का कब्जा फिलहाल बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य (Bab al-Mandab Strait) जैसे बेहद संवेदनशील और महत्वपूर्ण समुद्री रास्ते पर है, जो वैश्विक व्यापार के लिहाज से काफी अहम माना जाता है।

ताइज में खूनी संघर्ष, 378 लड़ाके ढेर

यमन के ताइज गवर्नरेट में सरकारी सेना और हूती लड़ाकों के बीच जंग चरम पर पहुंच गई है। अल जजीरा के अनुसार, दोनों ओर से भीषण हमले किए गए हैं। यमन सरकार का समर्थन करने वाली सेना ने दावा किया है कि इस कार्रवाई में कम से कम 378 हूती लड़ाके मारे गए हैं।

अदन एयरपोर्ट पर मिसाइल अटैक, टला बड़ा हादसा

हाल ही में यमन के अदन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को निशाना बनाकर हूतियों ने दो मिसाइलें दागी। यमन के सूचना मंत्री मोअम्मर अल-इरयानी के अनुसार, ये मिसाइलें यमनिया एयरलाइंस के उस विमान (फ्लाइट IY 612) के बेहद करीब जाकर गिरी, जो काहिरा के लिए उड़ान भरने वाला था। मिसाइलें विमान से महज 500 मीटर और रनवे से सिर्फ 100 मीटर की दूरी पर गिरी, जिससे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।

क्या इजरायल से मदद मांगेगा सऊदी?

ईरान के बढ़ते प्रभाव और हूतियों के हमलों के बीच इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से सवाल किया गया कि क्या सऊदी अरब ने उनसे मदद मांगी है? इस पर नेतन्याहू ने कहा कि मध्य पूर्व का शायद ही कोई ऐसा देश हो जो इस वक्त इजरायल से सहयोग न मांग रहा हो। गौर करने वाली बात यह है कि 7 अक्टूबर 2023 को हमास के हमले से पहले इजरायल और सऊदी अरब के बीच संबंधों को सामान्य करने की बातचीत अंतिम चरण में थी।

बड़ी खबरें

View All

विदेश

ट्रेंडिंग